फाइनली मिल गया हनीप्रीत का पता, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

हरियाणा पुलिस ने राम रहीम को रेप के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के मामले में 43 मोस्ट वांटेड लोगों की लिस्ट जारी की है

0
642

रोहतक: बाबा राम रहीम केस की मुख्य गवाह मानी जानी वाली उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत 25 अगस्त की शाम से फरार है। हनीप्रीत पर पंचकूला में हुई हिंसा के दौरान दंगे भड़काने का मामला दर्ज है। इसके साथ ही राम रहीम की उलछी कहानियों को सुलझाने में अब पुलिस की मदद केवल हनीप्रीत ही कर सकती है।

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि हनीप्रीत नेपाल के महेंद्र नगर में छिपी हुई है। उसे तीन लोगों के साथ देखा गया है। वह वहां पिछले एक सप्ताह से रुकी हुई है। नेपाल नंबर की गाड़ी में विराट नगर स्थित एक पेट्रोल पर भी देखा गया है। उसे अपना हुलिया बदल लिया है, ताकि उसकी पहचान न हो पाए। उसकी खोज के लिए पुलिस की 10 टीम बनाई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हनीप्रीत के नेपाल भागने का सबसे बड़ा कारण जो सामने आया वो ये है कि नेपाल में भूकंप के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने राहत कार्यों के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था जिसके बाद उनके यहां कई भक्त है। बस इसी का फायदा उठाकर हनीप्रीत यहां रह रही है।

ये भी पढ़ें: नवरात्री के मौके पर कंडोम कंपनी ने शहर में लगाए सनी लियोन के एड, भड़के लोग

हनीप्रीत के साथ चार और लोगों के भी होने की आशंका है। नेपाल और हरियाणा पुलिस ने अपनी कई टीमें पोखरा की तरफ रवाना कर दी हैं। नेपाल में पोखरा के पास डेरा सच्चा सौदा का नाम चर्चाघर भी है। हरियाणा पुलिस ने राम रहीम को रेप के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के मामले में 43 मोस्ट वांटेड लोगों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है।

ये भी पढ़ें: हनीप्रीत का Whatsapp नंबर हुआ वायरल, लोगों ने उठाया जमकर मजा

गौरतलब है कि पिछले दिनों लक्ष्मणगढ़ से हनीप्रीत के वफादार ड्राइवर को गिफ्तार कर लिया है। बताते चले इसपूरे मामले में बाबा राम रहीम को दो केसों में 20 साल की सजा हुई है। और फिलहाल 2 मर्डर केस पर फैसला आना बाकी है। तो इंतजार रहेगा बाबा कितने समय के लिए जेल जाता है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

  • रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)