ह्रदय रोग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को दिये हद्य रोग बचाव के टिप्स

0
63

हनुमानगढ़। लगातार बढ़ रहे हृदय रोगों से निपटने के लिए चाणक्य क्लासेज द्वारा ह्दय रोग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश बाजिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाणक्य क्लासेज के निदेशक राज तिवाड़ी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेश बाजिया ने कहा कि बदलती जीवनशैली, अस्वस्थ भोजन, व्यायाम की कमी, अनिद्रा ह्दय रोग के बड़े कारण हैं। हार्ट अटैक सबसे खतरनाक है। इसे रोका जा सकता है। इसका अनुमान लगाया जा सकता है। उचित दवा एवं जीवनशैली में बदलाव से इसका इलाज भी आसान है। 80 प्रतिशत हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। 30 साल से ऊपर के व्यक्तियों की वार्षिक हार्ट हेल्थ चेक से भी इसे रोका जा सकता है। सामान्य रक्तचाप, कोलेस्ट्रोल, मधुमेह नियंत्रित कर इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ हृदय के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत पर बल दिया। हृदय रोगों तथा स्ट्रोक का बड़ा कारण तनाव है। डॉ. सुरेश बाजिया ने आमजन को ह्दय रोगों से बचने के लिए विशेष रूप से धूम्रपान छोडऩे एवं शराब न पीने की सलाह दी।

इसके साथ ही वजन पर नियंत्रण, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्वस्थ आहार से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। हृदय में आहार के महत्व के बारे में बताया कि पौष्टिक आहार से हृदय रोग को काफी हद तक नियंत्रण में किया जा सकता है। संस्था निदेशक राज तिवाड़़ी ने डॉ. सुरेश बाजिया का उक्त कार्यशाला में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बहुत ही सरल व सहज तरीके से हृदय के बारे में रोगों की जानकारी दी। वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति की जीवन शैली व खान-पान का परिवर्तन हुआ है। जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों हो रही है। प्रत्येक व्यक्ति को शूगर, कोलेस्ट्रॉल व रक्तचाप की जांच आवश्यक रूप से कराते रहना चाहिए। साथ ही रोजाना कम से कम 15 मिनट चलना व व्यायाम करना ही चाहिए। इस मौके पर शिव पारीक, प्रदीप तिवाड़ी, विनोद कश्यप, विनोद सांखला, कपिल सोनी, हरजीत सिंह, रवि भाम्भू, प्रवीण, जगदीश परिहार, इरफान खान, कर्मपाल, रमेश कुमार, संगीता सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।