अंडमान में फंसे 1400 पर्यटक, बचाव आपरेशन तेज

0
206

अंडमान-निकोबार के हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश और तूफान की वजह से फंसे 1400 पर्यटकों के फंसने की खबर मिली है। भारतीय नौसेना ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नौसेना ने इन पर्यटकों को बचाने के लिए अपने तीन जहाज रवाना किए हैं।

लोगों को निकालने के लिए पोर्ट ब्लेयर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, मौसम विभाग के द्वारा मौसम की जानकारी भी दी जा रही थी। लोगों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर कर रही है, अगले 24 घंटों नें आपरेशन को और तेजी से लागू किया जाएगा।

इन पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से निकालकर पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने भारी बारिश और आंधी के बाद इस द्वीप पर फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए नेवी से मदद मांगी थी। जिसके बाद भारतीय नौसेना के बितरा, बंगारम, कुंभीर और एलसीयू 38 को पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुए है और वहां से निकालने की तैयारी हो रही है।

छोटे जहाज घाट से पर्यटकों को लेने और उन्हें बड़े जहाजों पर लंगर लगा कर नावों का इंतजाम भी किया जा रहा है, सभी जहाज पोर्ट ब्लेयर के हैवलॉक पहुंच चुके है। पोर्ट ब्लेयर के लिए हैवलॉक से नौकायन समय के दो से चार घंटे के बीच लेता है।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन के कारण अंडमान में भारी बारिश हो रही है। इस कारण पर्यटकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। हालात की गंभीरता को समझते हुए भारतीय नेवी ने चार जहाज को टूरिस्टों को वहां से निकालने के लिए भेजा है। टूरिस्ट अंडमान के हेवलॉक द्वीप में फंसे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, पर्यटकों को हेवलॉक से पोर्टब्लेयर ले जाया जाएगा। बारिश के चलते उड़ानें भी प्रभावित हुई है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।