5-स्टार होटल के मैनेजर ने पत्नी को समुद्र में डुबाकर मार डाला, अब बताया कारण, जानें पूरा मामला?

कपल की पहचान 29 साल के गौरव कटियार और 27 साल की दीक्षा गंगवार के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। गौरव पहले चेन्नई में काम करता था।

0
178

Goa Beach Murder: गोवा के एक 5 स्टार होटल के मैनेजर ने अपनी बीवी को समुद्र में डुबा दिया। पहले तो उसने पत्नी की मौत को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल ली। गोवा पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, गौरव ने 19 जनवरी को एक टू व्हीलर बुक की थी। हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

दोपहर करीब 3:35 बजे वह अपने पत्नी को लेकर काबो डे रामा बीच पर गया। वहां दोनों ने कुछ समय चट्टानों पर गुजारा। इसके बाद पानी में चले गए। इसी दौरान गौरव ने अपनी पत्नी को समुद्र में डुबा दिया।

पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर गला घोंटने और अन्य चोटों के निशान थे, जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले कपल के बीच हाथापाई हुई थी। पुलिस गौरव के कॉल डिटेल की जांच भी कर रही है। उसे शनिवार को लोकल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दीक्षा के परिवार के गोवा पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जानिए भारत के ऐसे 9 मंदिर जिनमें प्राण-प्रतिष्ठा शिखर बनने से पहले हुई, शंकराचार्य के बयान पर छिड़ा विवाद

पर्यटकों के शक ने पहुंचा गौरव को जेल
गोवा के क्यूनकोलिम के डिप्टी एसपी संतोष देसाई ने बताया कि बीच पर फोटो-वीडियो ले रहे कुछ पर्यटकों ने कपल को पानी में उतरते देखा था। हालांकि, उन्हें शक तब हुआ जब उन्होंने गौरव को अकेले वापस जाते हुए देखा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। लौटते वक्त गौरव के साथ उसकी पत्नी नहीं थी।

ये भी पढ़ें: नमक खाने वाले सावधान…हर साल 1.89 मिलियन लोगों की मौत, पढ़िए WHO और क्या बताया?

इसके कुछ देर बाद पर्यटकों को दीक्षा का शव पानी में तैरता मिला। क्यूनकोलिम पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पहले तो गौरव ने इसके हादसा बताने की कोशिश की। हालांकि, वीडियो के बारे में बताने पर उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली।

मर्डर करने की वजह?
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लखनऊ में रहती थी। उसके साथ रहने के लिए वह भी गोवा आ गई थी। दीक्षा को शक था कि उसके पति का किसी और से अफेयर है। उसने पति से पूछताछ भी की थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट ने 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता को नहीं दी अबॉर्शन की अनुमति, जानें क्या है मामला?

कौन है गौरव कटियार
कपल की पहचान 29 साल के गौरव कटियार और 27 साल की दीक्षा गंगवार के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। गौरव पहले चेन्नई में काम करता था। एक महीने पहले उसने गोवा के कोलवा स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में काम शुरू किया था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।