कौन-कौन हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 3 बीवीयां? करोड़ों की संपत्ति के शीला-सपना में खींचतान शुरु

गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत और तीसरी बीवी सपना सोनी के बीच खींचतानी शुरू हो गई है। शीला शेखावत और लिव-इन में रहने वाली सपना सोनी, दोनों गोगामेड़ी की करोड़ों की संपत्ति को हथियाना चाहती हैं।

0
334

Sukhdev Singh Gogamedi Wife: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 05 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुखदेव गोगामेड़ी के शूटर गिरफ्तार हो गए हैं। सुखदेव सिंह की हत्या के बाद उनकी तीन ‘बीवीयां’ खुलकर सामने आई हैं और अपने पति के लिए इंसाफ मांगा है।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर हर कोई ये जानना चाहता है कि उनकी जिंदगी में रह चुकीं तीन महिलाएं कौन हैं? खबरें ये भी है कि हत्या के कुछ दिन बीते भी नहीं है कि दूसरी और तीसरी पत्तनियों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पहली पत्नी शकुंतला चौधरी 
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पहली पत्नी का नाम शकुंतला चौधरी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने शकुंतला चौधरी से पहली शादी की थी। शकुंतला चौधरी हरियाणा की रहने वाली एक जाट महिला हैं। शकुंतला चौधरी हरियाणा पुलिस में होमगार्ड थीं। हालांकि कुछ कारणों की वजह से उनकी नौकरी चली गई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही शकुंतला से सुखदेव सिंह ने तलाक ले लिया था। इसके बाद से ही वह गोगामेड़ी गांव में ही रह रही है। शकुंतला से सुखदेव सिंह को कोई संतान नहीं है। हत्याकांड के बाद वह जयपुर पहुंची हैं।

ये भी पढ़ें: गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में विरोध, फौजी ने मारी थी गोली, साजिश के पीछे इस चर्चित गैंग का हाथ, जानें अबतक क्या-क्या हुए खुलासे

दूसरी पत्नी शीला शेखावत
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने साल 2009 में शीला शेखावत से शादी की थी। शीला हनुमानगढ़ जिले के भादरा जिले में रहती हैं। शीला शेखावत ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भी भरा था लेकिन अपना नाम वापस ले लिया था। सुखदेव सिंह और शीला शेखावत की दो बेटियां उर्वशी शेखावत और यशस्‍वी सिंह शेखावत है।

ये भी पढ़ें: डांसर शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन ने रचाई ‘एनीमल’ एक्टर से शादी..देखें तस्वीरें

‘तीसरी’ पत्नी सपना सोनी
सुखदेव सिंह की ‘तीसरी’ पत्नी का नाम सपना सोनी है। हालांकि सुखदेव सिंह ने इनसे शादी की है या नहीं, इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि सुखदेव सिंह सपना सोनी के साथ लिव इन में जयपुर के श्‍याम नगर में रहते थे। सुखदेव की दूसरी पत्‍नी शीला और सपना के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था और विवाद था। दोनों बीवीयां ने कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। कहा जाता था कि सपना सोनी ने पहले सुखदेव सिंह पर 376 का मुकदमा भी दर्ज करवाया था। हालांकि उन्होंने अपने सारे आरोपों को वापस ले लिया था और लिव इन में रहने लगी थी।

ये भी पढ़ें: 4 साल बाद जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के फैसले पर लगी ‘सुप्रीम’ मुहर, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

करोड़ों की संपत्ति पर छिड़ा विवाद?
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। अब ये संपत्ति किसे मिलेगा? इसका उत्तराधिकारी कौन होगा…? इसका मालिकाना हक किसके पास होगा…? इसको लेकर गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत और तीसरी बीवी सपना सोनी के बीच खींचतानी शुरू हो गई है। शीला शेखावत और लिव-इन में रहने वाली सपना सोनी, दोनों गोगामेड़ी की करोड़ों की संपत्ति को हथियाना चाहती हैं। हालांकि उनकी पहली पत्नी शकुंतला चौधरी अब तक मीडिया के सामने नहीं आई हैं।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now