हनुमानगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेंट्रल पार्क, हनुमानगढ़ टाउन में कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) अभ्यास एवं वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री गणेशराज बंसल रहे।
अपने संबोधन में विधायक श्री बंसल ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है तथा सभी नागरिकों को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने 21 जून को राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
मंच संचालन फूसाराम जी ने किया तथा श्रीमती शानू मीर के निर्देशन में प्रार्थना एवं महिला पतंजलि राज्य संवाद प्रभारी पूजा नागपाल द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। आर्य समाज हनुमानगढ़ द्वारा वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को 300 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति सुमित रणवां, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तीर्थ शर्मा, डॉ. कुलदीप, निवर्तमान पार्षद मनोज बंसल, अजमेर सिंह, समाजसेवी राजेश दादरी, मुकेश सैन, महेश सोनी, जैकी सोनी एवं विक्रम वर्मा उपस्थित रहे।
आर्य समाज अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनी, आनंद शर्मा, पुष्पलता आर्य, वंदना जी, रामकुमार सेवटा सहित आर्य समाज की टीम तथा शानू मीर, हेमलता कंवर, रानी सेवटा, प्रियंका सरां, माया कांदीवाल, अचला वर्मा, ऊषा बब्बर सहित बड़ी संख्या में योग साधकों ने सहभागिता निभाई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































