कांग्रेस छोड़ सैकड़ों परिवार भाजपा में शामिल

259

– वार्ड 55 व 58 के भाट समाज ने अमित चौधरी व हाकम सिंह के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन
हनुमानगढ़। 
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 55 और 58 में राजनीति का माहौल रविवार को उस समय गर्म हो गया, जब भाट समाज के सैकड़ों परिवारों ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। यह शामिल होने का कार्यक्रम पूर्व पार्षद हाकम सिंह और सुभाष बेनीवाल के नेतृत्व में हुआ। भाजपा नेता अमित चौधरी और पूर्व पार्षद हाकम सिंह ने नए कार्यकर्ताओं और परिवारों का स्वागत माला पहनाकर किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता अमित चौधरी का अभिनंदन करते हुए उन्हें कैलों से तोला।
पूर्व पार्षद हाकम सिंह ने बताया कि लंबे समय तक वार्ड नम्बर 55 और 58 में भाजपा को जनता का समर्थन मिलता रहा है, परंतु कुछ लोगों ने झूठे वादों और अफवाहों के सहारे वार्डवासियों को भ्रमित कर कांग्रेस की ओर मोड़ दिया था। लेकिन अब लोगों को सच्चाई का एहसास हो चुका है और पुनः समाज ने भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अब ये दोनों वार्ड पूरी तरह कांग्रेस मुक्त होकर भाजपा के खेमे में आ गए हैं।
भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में श्रवण राम, गोपीराम, गंगाराम, मोहनराम, तेजाराम, पोककरराम, पाण्डुराम, रमेश, जोगाराम, बक्शीश, पप्पुराम, दरबार, नेनाराम, नंगाराम, मश्राराम, अमाराम, भुताराम, र्स्वण राम, स्वर्ण बावरी, मंगाराम, ठाकरराम, अमरीक, सिकन्दर सिंह, नरेन्द्र सिंह, धर्मपाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व परिवार शामिल हुए।
भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है। कुछ लोग झूठी अफवाहों में आकर अस्थायी रूप से रास्ता भटक गए थे, लेकिन अब सच्चाई सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि बड़े परिवार में छोटी-मोटी बातों का होना सामान्य है, लेकिन परिवार हमेशा परिवार ही रहता है। इसी भावना से भाजपा का कुनबा फिर से मजबूत हुआ है। चौधरी ने विश्वास जताया कि आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा दोबारा से बोर्ड बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की नीतियां और कार्यशैली ही जनता को आकर्षित करती हैं। आज हर वार्ड में लोग कांग्रेस के झूठ से बाहर आकर भाजपा को मजबूत करने में जुटे हैं। वार्ड 55 और 58 में जो जोश दिखाई दे रहा है, वह आने वाले चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का संकेत है।
इस अवसर पर गोरा सिंह, सोनू, रूप सिंह, जगदीश, उम्मेद बावरी, छोटा सिंह, राजेन्द्र उर्फ राजू, पतराम, सूरज बावरी, राजकुमार बावरी समेत अनेक गणमान्य वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के साथ आगामी चुनावों में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।