शर्मनाक: पेड़ से बाधकर बीबी को शाम तक पीटता रहा पति, देखता रहा पूरा गांव, देखें VIDEO

0
546

उत्तर प्रदेश: यूपी के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना का जिक्र करने से पहले मामला बता दें कि एक महिला ने पति के अत्यचारों से बचने के घर से भाग गई। जिसकी सजा के रूप पंचायत और पति ने मिलकर महिला को सरेआम पेड़ से बांध कर पीटा। इस घटना का जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूपी पुलिस हरकत में आई।

सूचना के मुताबिक, पूर्व प्रधान और उसके पति सहित 20 से 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि महिल के पति, पूर्व प्रधना और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही वीडियो में लोगो को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

क्या है पूरा मामला-
घटना बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के लौंगा गांव की है। महिला का आरोप है कि वह अत्याचारों से बचने के लिए एक युवक के संग भाग गई थी। महिला पांच-छह दिन तक उसी के साथ रही। बाद में उस युवक के एक रिश्तेदार उसे गांव में वापस छोड़ गए थे। महिला के गैर पुरुष के साथ जाने पर गांव में बीते 20 मार्च को पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत के फरमान पर महिला को पूरे गांव के सामने पेड़ से बांध दिया।

महिला के पति ने उसकी बेल्टों व ड़डों से सरेआम पिटाई की। महिला द्वारा ग्रामीणों से आग्रह भी किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी तथा उसे लज्जित किया गया। वीडियों में महिला का पति उसे पीटते हुए कह रहा है ‘अब भाग के दिखा।’ ये वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद यूपी प्रशासन हरकत में आया।

पीड़िता किया यौन शोषण-

महिला का यह भी आरोप है कि पिटाई के बाद कुछ लोग उसके घर के अंदर आए और उसका शोषण किया। उन्होंने उसे वेश्या बताया। पीड़िता ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर किसी से कुछ कहा तो वह उन्हें जान से मार देंगे पीड़िता ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान ने उनके साथ हुई प्रताड़ना का पूरा वीडियो बनाया। स्याना थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि मामले बुधवार की रात उनके संज्ञान में आया। उन लोगों ने वीडियो की जांच की और गुरुवार को जांच पूरी ही गई।

इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रधान शेर सिंह, महिला के पति सौदान सिंह और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें