Video: खड़गे की कुत्ते वाली टिप्पणी पर मोदी ने दिया जवाब, चुपचाप सुनते रहे सांसद

0
652

आज संसद में पीएम मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला किया। शब्दों का हमला इतना तीखा था कि लोकसभा में मौजूद हर सांसद खामोशी के साथ उन्हें सुनता गया। यहां पढ़ें भाषण के मुख्य अंश

पीएम ने अपने भाषण की शुरूअात ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की। गांधी के भूकंप वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि आखिर भूकंप आ ही गया। इसके बाद  उन्होंने कहा जब कोई SCAM में भी सेवा का भाव देखता है। स्कैम में भी नम्रता का भाव देखता है, तो मां नहीं धरती मां भी दुखी हो जाती है। तब जाकर भूकंप आता है। पीएम मोदी ने कहा देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने से खर्च घटेगा. मोदी ने सभी दलों से राष्ट्रपति के इस विचार पर चर्चा के लिए एक साथ आने का आह्वान किया.

  • आपातकाल को लेकर हमला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस की वजह से ही लोकतंत्र बचा है. इसपर मोजीजी ने कहा, बड़ी कृपा की आपने इस देश का लोकतंत्र बचाया. लेकिन इस पार्टी के लोकतंत्र को सभी जानते हैं. पूरा लोकतंत्र एक परिवार को आहूत कर दिया गया. 1975 से 1977 के बीच आपातकाल लगा देश को जेलखाना बना दिया गया. अखबारों पर ताले लगा दिए गए.

  • कुत्ते वाली टिप्पणी पर जवाब

खड़गे ने सोमवार को संसद में कहा था, ‘देश की एकता के लिए गांधीजी, इंदिराजी ने अपना जीवन कुर्बान किया। आपके घरों से कौन आया? एक कुत्ता भी नहीं आया।’ इस बयान पर मोदी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, हर युग में इतिहास को जानने-जीने का प्रयास जरूरी है। इस समय हम थे या नहीं थे। हमारे कुत्ते भी थे या नहीं थे। औरों के कुत्ते हो सकते हैं। हम कुत्तों वाली परंपरा से पले-बढ़े नहीं हैं।

  • कमल था और कमल रहेगा

देश के करोड़ लोग तब भी थे जब कांग्रेस का जन्म भी नहीं हुआ था। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने जान की बाजी लगाई थी। तब भी कमल था, आज भी कमल का निशान है।

  • भगवंत मान का उड़ाया मजाक

नोटबंदी पर बोलते हुए पीएम ने कहा, पहले की सरकारों ने यावत जीवत, सुखम जीवत का मंत्र अपना रखा था। कहना   था, कर्ज लेकर घी पियो। उस जमाने में घी पीने का था इसलिए घी कहा। भगवंत मान इस वक्त कुछ और पीने के लिए कहते। मान पर संसद में शराब पीकर आने का आरोप लग चुका है।

  • काका की कविता से निशाना

उन्होंने देश में बजट पेश करने के समय में किए गए परिवर्तन के पीछे की वजह भी लोगों को समझाई। साथ ही उन्होंने घड़ी को उल्टा करके ब्रिटेन का समय देखने का तरीका भी बताया। पीएम मोदी ने कहा “अंग्रेजों के समय से बजट 5 बजे पेश किया जा रहा था। किसी ने नहीं सोचा की इसके पीछे की वजह क्या है, बस किए जा रहे थे। दरअसल जब भारत में 5 बजते हैं तो ब्रिटेन में सुबह के 11:30 होते हैं।”

उन्होंने घड़ी उल्टा करके ब्रिटेन का समय देखने का तरीका भी लोगों को बताया। पीएम ने कहा, “शायद ये बात कई लोगों को पता नहीं होगी कि अगर भारतीय घड़ी को उल्टा करो तो ब्रिटेन का समय आता है।” इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि मैं घड़ी को इसलिए लेकर आया हूं क्योंकि कुछ लोगों को समझ नहीं आता है। गौरतलब है कि वर्ष 2000 तक आम बजट शाम 5 बजे पेश होता था, लेकिन वाजपेयी सरकार के वक्त इसे बदला गया और तब के वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने इसे 11 बजे पेश करना शुरू किया था।

मोदी ने हास्य कवि काका हाथरसी की कविता सुनाकर विपक्ष पर निशाना साधा। ‘अंतरपट में खोजिए, छिपा हुआ है खोट। मिल जाएगी आपको, बिल्कुल सत्य रिपोर्ट।’