ind vs pak : वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत, जानिए किसका रहा कैसा प्रदर्शन

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8वीं बार हरा दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला भारत के लिए सही साबित होता दिखा।

0
64

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8वीं बार हरा दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला भारत के लिए सही साबित होता दिखा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को भारत ने पाकिस्तान को 191 पर ऑल आउट कर दिया। सिराज, बुमराह, हार्दिक, कुलदीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं भारतीय टीम ने 192 रन का टारगेट 30.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा। उसकी यह आठवीं जीत है। अब तब भारत उसके खिलाफ इस टूर्नामेंट में नहीं हारा है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराकर अपनी जीत दर्ज की है। भारत के तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलेगी।

शुभमन गिल की रही छोटी पारी

पाकिस्तान से जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को 192 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेंगू से ठीक होकर लौटे शुभमन गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शाहीन अफरीदी ने शादाब खान के हाथों उन्हें कैच कराया। वहीं उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। कोहली ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।

कोहली नहीं खेल पाए बड़ी पारी

पाकिस्तान के खिलाफ आमतौर पर बड़ी पारी खेलने वाले विराट इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। वह क्रीज पर टिकने के बाद आउट हो गए। कोहली ने 18 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। हसन अली की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच थमा बैठे। उनके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। श्रेयस ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की।

रोहित की शानदार पारी

रोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भी उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। रोहित 63 गेंद पर 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.51 का रहा। रोहित ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 300 छक्के भी पूरे किए। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

IndiavsPakistan: भारत-पाक मैच के ये 6 खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर, जानें लिस्ट में कौन है?

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now