फ्री के कंडोम देख टूट पड़े लोग, 10 लाख के पार पहुंची संख्या

0
488

नई दिल्ली: भारत में किए गए एक सर्वे में निकलकर आया कि लोगों को कंडोम का इस्तेमाल करना पसंद नहीं। एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने एक पहल करते हुए ऑनलाइन फ्री कंडोम बांटने शुरू किए। इस ऑफर के आने के बाद लोग फोन या ईमेल भेजकर कंडोम मंगा रहे हैं। करीब 10 लाख में 5.14 लाख कंडोम कम्यूनिटी और एनजीओ की ओर से ऑर्डर किए गए, जबकि आम लोगों ने सिर्फ 4.41 लाख कंडोम ऑर्डर किया।

ऑनलाइन फ्री कंडोम स्टोर से सिर्फ 69 दिनों में 9.56 लाख कंडोम ऑर्डर किए गए हैं। एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की ओर से 28 अप्रैल को फ्री कंडोम स्टोर को शुरू किया गया था। इस स्टोर से लोग फोन या ईमेल भेजकर कंडोम मंगा सकते हैं। दरअसल भारत के गर्भनिरोधक बाजार में कंडोम का शेयर सिर्फ 5 फीसदी है, यानि बहुत कम लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फ्री कंडोम स्टोर डाटा एक नए रुझान की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि करीब 10 लाख में 5.14 लाख कंडोम कम्यूनिटी और एनजीओ की ओर से ऑर्डर किए गए, जबकि आम लोगों ने सिर्फ 4.41 लाख कंडोम ऑर्डर किया।

ऑनलाइन फ्री कंडोम स्टोर से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ 69 दिनों में 9.59 लाख कंडोम ऑर्डर किए गए है। ये फ्री कंडोम ऑफर आने वाले कुछ समय में एक नए आंकड़े पेश कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, आम लोगों में दिल्ली और कर्नाटक के लोगों की संख्या काफी अधिक रही। एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने हिन्दुस्तान लैटेक्स लिमिटेड के साथ मिलकर स्पेशल ब्रांड का कंडोम बनाने का फैसला किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फाउंडेशन के इंडिया प्रोग्राम डायरेक्टर वी सैम प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने सोचा था, 10 लाख कंडोम दिसंबर तक चलेगा। लेकिन यह जुलाई के पहले हफ्ते में ही खत्म हो गया। कंडोम के लिए नए ऑर्डर दे दिए गए हैं।

जानकारों के मुताबिक, ऑनलाइन स्टोर से लोगों ने अधिक कंडोम इसलिए ऑर्डर किए क्योंकि उन्हें दुकानों पर जाकर कंडोम खरीदने में शर्मिंदगी होती है और इसलिए यहां उनके रोक-टोक बातें बनाने वाला कोई नहीं।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें: