मार्च में ही लू की चपेट में 9 राज्य, 10 राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार, महाराष्ट्र में 4 की मौत

राजस्थान में 71, मध्यप्रदेश में 21, हरियाणा में 7 और दिल्ली में 6 साल का टूटा रिकॉर्ड, सर्वाधिक 46.50C तापमान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रहा है।

0
256

नई दिल्ली: गर्मी ने इस बार मार्च में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दए हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राजस्थान में भी गर्मी ने 71 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश के 9 राज्य लू की चपेट में चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में लू से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, ओड़िसा में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार है। मौसम विभाग ने अगले दो महीने तक पूरे देश में औसत से करीब 8 डिग्री ज्यादा तापमान रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में लू चल रही है। राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में हालात अभी से गंभीर हैं। बाड़मेर, जैसलमेर और सीकर में लू का असर सर्वाधिक है।

यहां अधिकतम तापमान 43 से 44.4 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। महाराष्ट्र का मध्य पूर्वी विदर्भ इलाका भी लू से प्रभावित है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। गुजरात के अमरेली में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार कर गया है।

पहाड़ों पर 16 साल का रिकॉर्ड टूटा
उत्तराखंडकी राजधानी देहरादून में पारे ने मार्च में गर्मी का 16 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। देहरादून में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। राज्यभर में इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री अधिक चल रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति हिमाचल की भी है।

महाराष्ट्र : देश में सबसे अधिक गर्म
मार्चमाह में महाराष्ट्र में सर्वाधिक तापमान के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। यहां का रायगढ़ जिला 46.5 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म स्थान बन गया है। वहीं, अकोला में 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यूपी: बुंदेलखंड में भी भीषण गर्मी
यूपीमें लगातार तापमान बढ़ रहा है। राज्य में सबसे गर्म इलाका बुंदलेखंड रहा है। बांदा में सर्वाधिक 43.2 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, झांसी में 42.1 डिग्री रहा। इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा में पारा 40-41 के बीच और लखनऊ और कानपुर में 39 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश : लू के लपेटे में राज्य
मध्यप्रदेश में मार्च में गर्मी के 21 साल का रिकॉर्ड टूटा है। कई इलाके लू की चपेट में हैं। होशंगाबाद में पारा 43 डिग्री और खजुराहो में 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रतलाम में 42 और भोपाल में तापमान 40 डिग्री के पार है।

हरियाणा,झारखंड : 40 के पार पारा
हरियाणामें सर्वाधिक तापमान नारनौल में 42 डिग्री दर्ज किया गया। इससे गेहूं की फसल भी तय समय से पहले ही पक गई है। वहीं, झारखंड में भी तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। यहां सबसे ज्यादा तापमान जमशेदपुर और पलामू जिले का रहा है।

राजस्थान : 450C पहुंचा पारा
बाड़मेरमें गर्मी ने 71 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां मार्च महीने में अब तक का सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जो प्रदेश में भी सबसे गर्म है। राज्य के जोधपुर में पारा 40.2, फलौदी में 43.0, बीकानेर में 43.0 और जैसलमेर 41.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

5 अप्रैल तक हो सकती है बारिश
स्काईमेटके निदेशक महेश पालावत ने बताया है कि पांच अप्रैल तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मानसून पूर्व की हल्की बारिश हो सकती है, इससे बाकी राज्यों को भी गर्मी से कुछ समय के लिए अस्थायी राहत मिल सकती है। लेकिन अप्रैल का महीना सर्वाधिक गर्म होगा। मई में भी गर्मी से हल्की ही राहत मिलेगी।’

इस समय 9 राज्यों में गर्म हवाएं चल रही हैं। ऐसा मौसम हवा की फैलोसिटी, डायरेक्शन पर तय होता है। पिछले छह सालों का रिकॉर्ड देखें तो इतनी गर्मी अप्रैल के महीने में देखने को नहीं मिली, जो इस साल मार्च के अंत में ही देखी जा रही है। यह पूरी तरह से अलनीनो फैक्टर की संभावना को जाहिर करता है।

इन लिंक को किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)