INDvsENG: युवी-धोनी के तूफानी शतक से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 से जीती सीरीज़

0
492

भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 15 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत की ओर दिए गए 382 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय इंग्लैंड की पूरी टीम 366 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, भारत की शुरुआत खराब रही। 25 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए धोनी (134 रन) और युवराज सिंह (150 रन) के बीच 256 रनों की साझेदारी से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 381 बनाए।

धोनी का अंत तक टिके रहना
महेंद्र सिंह धोनी की विस्फोटक पारी (134 रन) की बदौलत टीम इंडिया 381 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। धोनी ने 106 गेंदों में 10वां शतक पूरा किया। धोनी ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 4 साल शतक लगाया है। इससे पहले धोनी ने 19 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था।

युवराज की तूफानी शतक
युवराज जब मैदान पर आए तो भारत का स्कोर 25/3 था। तीन साल बाद टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह ने 33वें ओवर में लगभग 6 साल बाद वनडे शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 98 गेंदें खेलीं और करियर का 14वां शतक जड़ा। जिसमें 14 चौके और दो छक्के लगाए। युवराज सिंह 127 गेंदों में 150 रन बनाकर आउट हुए लेकिन आउट होने से पक6हले उन्होंने टीम इंडिया को एक विशाल स्कोर को ओर मोड़ दिया। युवी ने अपनी पारी में 21 चौके और तीन छक्के लगाए।

भारत की कसी गेंदबाजी
पुणे वनडे की तुलना में आज भारत के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा। बाराबती की फ्लैट पिच पर ट्रंप कार्ड माने जाने भारतीय स्पिनर आर. अश्विन ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अश्विन ने 10 ओवर में 65 रन देकर जो रूट, बेन स्टोक्स और बटलर का विकेट लिया। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। रविंद्र जडेजा ने भी किफायती गेंदबाजी की। जडेजा ने 10 ओवर में 45 रन देकर 45 रन दिए। उन्होंने जेसन रॉय का कीमती विकेट भी लिया।