इम्फाल एयरपोर्ट पर दिखा UFO, भारतीय वायुसेना ने खोज में लगाए 2 राफेल फाइटर जेट्स

0
149

रविवार (19 नवंबर 2023) को CISF के जवानों ने इम्फाल के एयरपोर्ट पर UFO देखा। जिसके बाद वहां पर नागरिक विमानों की उड़ान रोक दी गई। इस खबर के मिलने के बाद भारतीय वायुसेना ने तत्काल अपने दो राफेल फाइटर जेट्स UFO की खोज में लगा दिए।

इस दौरान इंडिगो के एक विमान को कोलकाता भेजा गया। वह कुछ देर के लिए आसमान में उड़ान भरता रहा था। इसके अलावा 25 मिनट बाद एक और फ्लाइट को गोवाहाटी डायवर्ट किया गया। जब एयरफोर्स से कन्फर्मेशन मिला, तब बाकी उड़ानों के देरी से रवाना किया गया। इसमें कई फ्लाइट्स तीन घंटे लेट हुई हैं।

तत्काल एयर डिफेंस मैकेनिज्म हुआ एक्टिव

पूर्वी कमांड ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इम्फाल एयरपोर्ट से विजुअल इनपुट्स आने के बाद से ही भारतीय वायुसेना ने एयर डिफेंस रेसपॉन्स मैकेनिज्म को एक्टीवेट कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि 4 बजे के करीब एक UFO एयरफील्ड से पश्चिम दिशा की ओर जाता देखा गया। एयरफोर्स ने जब सर्च अभियान चलाया तो उसे वहां कुछ नहीं मिला। हालांकि उसके बाद वह छोटी उड़ने वाली वस्तु दोबारा उस इलाके में देखी नहीं गई।‘

भारतीय वायुसेना के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि, सिविलियन ऑफिसर को इम्फाल एयरपोर्ट पर UFO देखे जाने का संदेश मिला। इसके बाद तत्काल हाशीमारा एयरफोर्स बेस से एक राफेल फाइटर जेट को उस तरफ उड़ाया गया, जहां UFO दिखा था। लेकिन राफेल के राडार पर कोई अनजान विमान या यान नही देखा।

उन्होंने बताया कि पायलट को आसमान में कोई ऐसी चीज नजर नहीं आई। लेकिन भारतीय वायु सेना के पूर्वी कमांड ने तत्काल अपना एयर डिफेंस रेसपॉन्स मैकेनिज्म शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि डबल चेक करने के लिए दूसरा राफेल भेजा गया था। लेकिन उस इलाके और उसके आसपास कोई भी UFO या एलियनशिप नजर नहीं आया।

बता दें कि, इस घटना के बारे में तत्काल वायुसेना को बताया गया था। उसका पूर्वी कमांड शिलॉन्ग में है। मणिपुर की सीमा नागालैंड, मिजोरम और असम से लगता है। इसके अलावा उसकी सीमा पूर्व की तरफ म्यांमार से जुड़ती है।

ये भी पढ़े : वर्ल्ड कप हार से मायूस दिखी टीम इंडिया, कप्तान ने बताया कहां हुई चूक, कहा…’टीम पर गर्व है’

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।