भारतीय रेलवे ने चलाई होली स्पेशल ट्रेन, यहां जानिए ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल

0
411

नई दिल्ली: होली में बस कुछ ही दिन बचे हैं। त्यौहार को देखते हुए रेलवे विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। जारी किए गए बयान में कहा है कि त्यौहारों के सीजन में अक्सर खास रूट के यात्रियों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन इस बार होली के त्यौहार में ऐसा नहीं होगा।

इसके लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इसमें ज्यादातर ट्रेनें नॉर्थन रेलवे जोन की है। इसके अलावा केंद्रीय रेलवे ने भी 8 नई साप्ता‍ह‍िक ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से बिहार के बरौनी के बीच चलाई जाएंगी। हालांकि इसके लिए विशेष चार्ज वसूला जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, यूपी, झारखंड, जम्मू और पश्चिम बंगाल के रूट पर चलाई जाएंगी। रेलवे ने उत्तरी उत्तरी जोन में रामनगर-हावड़ा, गोरखपुर-मुंबई, रांची-आनंद विहार और मुंबई-जम्मू के बीच होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

यहां जानिए होली स्पेशल ट्रेनों के बारें-

गोरखपुर-मुंबई होली स्पेशल: इस ट्रेन में 16 जनरल कोच होंगे। यह ट्रेन गोरखपुर से 8.25AM पर निकलेगी। 17 फरवरी से 10 मार्च के बीच 4 शनिवार को चलेगी। वापसी के दौरान ट्रेन मुंबई से 2.20PM पर निकलेगी। यह 18 फरवरी से 11 मार्च के बीच चार रविवार के दौरान चलेगी।

सिकंदराबाद-दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन:सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन तीन अप्रैल से 30 जून तक हर मंगलवार और शनिवार को सिकंदराबाद से रात 10 बजे खुलकर तीसरे दिन दोपहर 01:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन छह अप्रैल से तीन जुलाई तक हर शुक्रवार और मंगलवार को दरभंगा से सुबह 5 बजे खुलेगी और दूसरे दिन रात 10:10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

मुंबई-जम्मू तावी-मुंबई होली स्पेशल: यह एक एसी सुपरफास्ट ट्रेन है। यह 2 मार्च को मुंबई से सुबह 6.45 पर निकलेगी। वापसी के दौरान यह जम्मू तावी से मुंबई के लिए 4 मार्च को सुबह 7.25 मिनट पर निकलेगी।

रामनगर-हावड़ा होली स्पेशल: यह ट्रेन 16 फरवरी से 9 मार्च के बीच चलेगी। यह ट्रेन इस दौरान 4 शुक्रवार को चलेगी। यह शाम के 6.15 बजे हावड़ा के लिए निकलेगी। वहीं, हावड़ा से रामनगर आने वाली ट्रेन सुबह 8.35 पर निकलेगी। यह 18 मार्च से 11 मार्च के बीच रविवार को निकलेगी।

रांची-आनंद विहार होली स्पेशल: यह ट्रेन रांची से दोपहर 1.55 मिनट पर निकलेगी। यह ट्रेन 11 फरवरी से 10 मार्च के बीच हर शन‍िवार को चलेगी। वहीं, आनंद व‍िहार टर्मिनल से ट्रेन 10.50PM पर निकलेगी। यह 18 फरवरी से 11 मार्च के बीच वापसी करेगी।

हैदराबाद-रक्सौल होली स्पेशल: ट्रेन पांच अप्रैल से 28 जून तक हर गुरुवार को हैदराबाद से रात 09:30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन शाम 05:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में 07006 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल आठ अप्रैल से एक जुलाई तक हर रविवार को रक्सौल से रात 01:30 बजे खुलेगी और सोमवार को रात 23:15 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरौनी होली स्पेशल: यह ट्रेन केवल गुरूवार को चलेगी यानी 8 मार्च से 29 मार्च के बीच चलेगी। यह 2.20PM पर निकलेगी। वापसी के दौरान यह ट्रेन बरौनी से 5.15PM पर निकलेगी

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)