छह महीने बाद भारत वापस लौटी अंजू, कहा ‘मैं खुश हूं… सामने आया Video clip

सोशल मीडिया के प्यार की खातिर राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू भारत वापस लौट आई है। छह महीने पहले भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू अब वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस लौटी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अंजू से पूछताछ शुरू कर दी है।

0
322

Anju Returned India : सोशल मीडिया के प्यार की खातिर राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू भारत वापस लौट आई है। छह महीने पहले भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू अब वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस लौटी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अंजू से पूछताछ शुरू कर दी है। अटारी बॉर्डर से उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया है। यहां से उन्हें आज रात तक दिल्ली भेजा जा सकता है।

मीडिया के सामने आते ही अंजू ने सबके सामने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मैं खुश हूं…मेरे पास कोई और टिप्पणी नहीं है’। x पर मीडिया ने अंजू की पहली क्लीप भी जारी की। जिसमें अंजू सलवार सूट पहने हुए है और अपने स्कार्फ से फेस को कवर किया हुआ है।


जुलाई के महीने में पाकिस्तान गई थी अंजू

पहले से शादीशुदा अंजू राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली है। उनकी शादी भारत में अरविंद नाम के शख्स से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। जुलाई के महीने में अंजू यह कहकर घर से निकली थीं कि वह अपने एक फ्रेंड के घर जा रहीं हैं। लेकिन बाद में खबरें सामने आई कि, अंजू ने पाकिस्तान में अपने सोशल मीडिया पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली है। इसके साथ ही अंजू ने इस्लाम धर्म भी कबूल कर लिया है। अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया।

ये भी पढ़े : कौन है चार्ली मंगर? जिनके सक्सेस फॉर्मूला को इंटरनेट पर सर्च करने में जुटा इंडियन यूथ

पति नसरुल्लाह ने भारत वापसी पर जताया डर

अंजू के भारत वापसी की खबर जब उनके पहले पति अरविंद को दी गई तो वह भड़क गए। मीडिया से बातचीत में अरविंद ने कहा कि उन्हें अंजू के भारत वापसी की इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं पाकिस्तान में अंजू के दूसरे पति नसरुल्लाह ने अंजू के वापस लौटने पर अपना डर जाहिर किया है।

पाकिस्तान में मीडिया से बातचीत में नसरुल्लाह ने कहा कि ‘मुझे डर लग रहा है, अंजू वापस भारत जा रही है।’ नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू सिर्फ अपने बच्चों की खातिर भारत गई है, क्योंकि उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है। नसरुल्लाह ने कहा कि वह खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने जाएंगे। यहां भारत में वह अपने बच्चों से मिलेंगी।

अगर बच्चे अंजू के साथ पाकिस्तान आना चाहते हैं तो आ सकते हैं। लेकिन अगर वे भारत में रहना चाहते हैं तो यह उनकी पसंद है।’ फिलहाल अभी यह साफ नहीं है कि अंजू भारत हमेशा के लिए आई हैं या वापस पाकिस्तान चली जाएंगी।

राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू

आपको बता दें कि अंजू जून के महीने में राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची थी। यह खबर उस समय सामने आई थी, जब पाकिस्तान की सीमा हैदर ने भारत में अपने सोशल मीडिया प्यार की खातिर कदम रखा था। सीमा का मामला उन दिनों मीडिया में छाया हुआ था।

इसी बीच भारत की अंजू की पाकिस्तान पहुंचने की खबर आग की तरह फैल गई थी। खबर सामने आने के बाद अंजू ने 4 से पांच दिन में वापस लौटने की बात कही थी। लेकिन फिर बाद में खबर सामने आई कि अंजू ने नसरुल्लाह से शादी कर ली और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया।

 झूठ बोलकर कर से निकली थी अंजू

अंजू अपने पति अरविंद के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में रहती थी। यहां अंजू एक निजी कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम करती थी। वहीं पति भी प्राइवेट नौकरी करता था। अंजू अपने पति अरविंद से यह कहकर निकली थी कि वह जयपुर घूमने जा रही है, और चार से पांच दिन में वापस आ जाएगी।

लेकिन जब उनके परिवारजन को अंजू के अकेले पाकिस्तान पहुंचने की खबर मिली तो हर कोई हैरान था। बाद में अंजू ने व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए अरविंद से पाकिस्तान के लाहौर में होने की बात कबूली और 2-3 दिन में लौटने की बात कही। इसके बाद जब पुलिस ने अरविंद के घर पहुंचकर अंजू के बारे में पूछताछ की तो सभी के होश उड़ गए।

ये भी पढ़े : Redmi 12 5G खरीदने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, अभी जानें इस खास ऑफर्स के बारें में

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।