राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे (Jaisalmer Jodhpur Bus Fire) मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी।
इसी दौरान जोधपुर रोड पर थईयात के पास अचानक हादसा हो गया। वार म्यूजियम के पास बस में आग लगने से उसमें सवार कई लोग चपेट में गए और बुरी तरह झुलसे गए। पुलिस ने बताया कि 57 यात्रियों को लेकर बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से रवाना हुई थी। जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर बस के पिछले हिस्से से धुआँ निकलने लगा।
हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जैसलमेर बस हादसे में प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट की, जिसमे लिखा- राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से मन व्यथित है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ है। घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।
कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि इस हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। बस में बाकी बची सवारियों की बॉडी है।
हादसे में मरने वालों की पहचान DNA टेस्ट से होगी। इसके लिए कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की अपील की है।

गंभीर झुलसे 16 लोग जोधपुर रेफर
जैसलमेर बस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को जोधपुर में रेफर किया गया है. इनमें 8 साल और 15 साल के दो बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का श्री जवाहिर चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा तत्परता से उपचार किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने कहा, जनता से अपील की जाती है कि इस घटना से संबंधित वे किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 9414801400, 8003101400, 02992-252201 और 02992-255055 पर संपर्क करें। जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है एवं आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































