यहां रंगों से होली खेलने पर करनी पड़ती है शादी, देखें इस अनोखी प्रथा की तस्वीरें

31950

झारखंड: होली आने वाले है और इस रंगों के त्यौहार का भारत के अलग-अलग राज्य गांव आदि जगहों पर अलग-अलग महत्व है। जहां हर साल होली आने पर पानी का अधिक उपयोग ना करने की सलाह दी जाती है वहीं भारत में कई ऐसी जगह भी है जहां होली के रंगों का इस्तेमाल करना भी मना है और यदि ऐसा कोई करता है तो उसे अनोखी सजा दी जाती है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि झारखंड के जमशेदपुर के अदिवासी बहुल इलाकों में रात से ही पानी की होली खेली जाती है जो अगली सुबह तक जारी रहती है। आद‍िवासी समाज में मान्यता है कि अगर कोई लड़का या लड़की रंग की होली खेलता है और एक-दूसरे पर रंग डालता है, तो उन्हें आपस में शादी करनी पड़ती है।

ये प्रथा सद‍ियों से इस समुदाय में प्रचलि‍त है। अपनी प्रथा को कायम रखते हुए यहां के आद‍िवासी रंग की जगह पानी की होली खेलते हैं। ढोल-बाजे के साथ लड़का-लड़की, नाचते-गाते एक दूसरे पर पानी डालते हैं। इस बात का कोई व‍िरोध भी नहीं करता है।

रात को नाचते-गाते और पानी डालते लड़के-लड़की एक दूसरे पर सुबह तक पानी की होली खेलते हैं। इस समय वे आद‍िवासी पहनावा पहनकर, ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में जागते रहते हैं। फ‍िर एक-दूसरे पर पानी डाल कर होली मनाते हैं।

यहां के लोग बताते हैं कि रंगों के साथ खेलना मना नहीं लेकिन यदि कोई ऐसा करता है तो फिर लड़का और लड़की की शादी करनी पड़ती है। ये अनोखी प्रथा जितनी दिलचस्प है उतनी ही कही ना कही हैरान करने वाली है कि यहां पानी से होली खेलना त्यौहार है और रंग डालना सजा। खैर, सबकी अपनी-अपनी मान्यता है। बताया जा रहा है यहां होली 17 मार्च रविवार से मनाई जा रही है। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

ये भी पढ़ें:
पाक पर मिसाइल हमला करने की तैयारी में था भारत, इन देशों ने करवाया शांत, रिपोर्ट में खुलासा पढ़ें
कश्मीर घाटी में शुरू की गई लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी, मसूद अजहर ने लेख में किए कई खुलासे
देशभक्ति से भर देगा Kesari का का नया गाना ‘तेरी मिट्टी’, देखें Video
12वीं के बाद ये बन सकते है बेहतरीन करियर ऑप्शन

 

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं