हनुमानगढ़। विधानसभा हनुमानगढ़ की जन आक्रोश यात्रा का आगाज रविवार को ग्राम पंचायत मुंडा के प्रसिद्ध मुंडा धाम से हुआ । पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनाने पर 10 दिन में कर्ज माफी का नारा दिया। बेरोजगारों को भत्ता, बिजली दरे कम करने व पेयजल की व्यवस्था सही करने का वादे पर खरी नहीं उतरी। प्रदेश देश में राजस्थान बलात्कार में नंबर वन पर है। केंद्र की जनजीवन मिशन योजना को कांग्रेस ने धरातल पर उतरने ही नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने 12 लाख टन खाद उपलब्ध करवाई, लेकिन काला बाजारी से लोगों को नहीं मिली। प्रदेश के हालात यह है कि किसान अपनी फसल दूसरे राज्यों में जाकर बेचने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि 4 साल से आपस में ही उलझ रहे हैं, 4 साल से निकम्मी, नकारा सरकार सत्ता में है। ऐसी सरकार आज तक किसी ने नहीं देखी है। जन आक्रोश यात्रा हनुमानगढ़ विधानसभा प्रभारी राजन तनेजा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर है घर से लेकर सड़क और मंदिर में भगवान की पूजा करने वाले पुजारी भी सुरक्षित नहीं है। पुजारियों को या तो जला दिया जाता है या फिर उन्हें मरने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े भी गहलोत सरकार की पोल खोलने के लिए काफी हैं।
राजस्थान में सड़कों और स्कूलों की हालत भी बदतर है खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले में सड़कों की हालत खराब है। इसके पश्चात समस्त कार्यकर्ताओ ने बालाजी मुंडा धाम के दर्शन कर रथ को मोदी सरकार जिंदाबाद, अबकी बार भाजपा सरकार के नारे लगाकर रथ को रवाना किया। जन आक्रोश यात्रा नियमित रूप से 8 पंचायतों की ढाणी ढाणी गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार करेगी। रविवार को यात्रा मुंडा से प्रारंभ होकर हरिपुरा, मटोरियावाली ढाणी, नौरंगदेसर, मोहन मगरिया, रणजीत पूरा और भोमपुरा में गई। इस मौके पर भाजपा युवा नेता अमित सहू, जिला मंत्री ओम सोनी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती, देहात मंडल नोरंगदेसर अध्यक्ष भरत गोदारा, उपाध्यक्ष प्रेम घोटिया, प्रभारी दौलतराम मूंड, जिला सोशल मीडिया सह सयोजक संदीप गोदारा,एडवोकेट रामकुमार कस्वा, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक एडवोकेट देवदत्त भीड़ासरा, नगरमंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, हंसराज चंडीसा, भगवान सिंह खुड़ी, पार्षद सुरेश धमीजा, आत्माराम सिंवर, नत्थूराम बेनीवाल, जीतराम गोदारा, कृष्ण गोदारा, नत्थूराम भाट, पूर्व सरपंच प्रहलाद बेनीवाल, राकेश बेनीवाल, देवेंद्र पारीक, भुवनेश ग्रोवर, पूर्व सरपंच जगदीश भाट, सरपंच गुरसेवक सिंह, गुरमेल सिंह, मूलाराम, हंसराज पटीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































