क्या आज होंगे CM हेमंत सोरेन गिरफ्तार? क्यों हो रही है झारखंड में लालू फॉर्मूला की चर्चा? जानें यहां सबकुछ

जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज ईडी दोबारा पूछताछ करेगी। ईडी के अधिकारी दोपहर 1 बजे सीएम हाउस पूछताछ के लिए पहुंचेंगे।

0
140

क्या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) गिरफ्तार होंगे? दिल्ली से लेकर रांची तक सियासी गलियारों में इस बात की खूब चर्चा है। जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज ईडी दोबारा पूछताछ करेगी। ईडी के अधिकारी दोपहर 1 बजे सीएम हाउस पूछताछ के लिए पहुंचेंगे।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

इधर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही ईडी कार्यालय, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: 2 मिनट का मौन रख शहीदों को नमन महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

सियासी हलचल भी तेज है। 30 जनवरी दोपहर लापता होने की चर्चा के बीच 31 घंटे बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची आए। उन्होंने यहां दो बैठकें की। महागठबंधन (JMM, कांग्रेस और RJD) के विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को गद्दी सौंपने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि कल्पना के नाम पर सीएम की भाभी सीता सोरेन सहमत नहीं है। कल की बैठक में जेएमएम के 7 विधायक नहीं पहुंचे थे। आज भी विधायकों की बैठक होगी।

ये भी पढ़ें: मम्मी-पापा मुझसे नहीं हो रहा, ये आखिरी ऑप्शन है…कोटा में एक और छात्रा ने की आत्महत्या

आपको बता दें, हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का मामला चल रहा है। आरोप है कि सेना की जमीन की खरीद-बिक्री फर्जी नाम और पता के सहारे हुई। इसके अलावा आदिवासी जमीन पर भी अवैध कब्जे को लेकर ईडी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: क्या है ERCP? आखिर क्यों अटकी थी दो राज्यों में अबतक ये परियोजना, जानें पूरा मामला

क्यों हो रही है लालू फॉर्मूला की चर्चा?
कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा के बाद से उनकी तुलना राबड़ी देवी से की जा रही है। दरअसल बात 1996 की है, जब लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। लालू पर चारा घोटाले के आरोप थे, जिसकी जांच CBI कर रही थी। लालू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी।

ऐसे में उन्होंने राबड़ी देवी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बना दिया। राबड़ी देवी 1997 से 1999 के बीच बिहार की मुख्यमंत्री रहीं। ऐसे में अब जब हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले के आरोप लगे हैं तो कल्पना को उनकी जगह मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा है। इसीलिए उनकी तुलना राबड़ी से हो रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।