जम्मू-कश्मीर में एकबार फिर से कार में धमाका, बचा CRPF का काफिला, देखें तस्वीर

12285

जानकारी मिली है कि श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर बनिहाल के पास एक कार में संदिग्ध धमाका हुआ है। बताया जा रहा है धमाका उस वक्त हुआ जब पास से सुरक्षा बलों का काफिला गुजर रहा था। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, बनिहाल टनल से थोड़ी दूर पर सेंट्रो कार खड़ी थी। जैसे ही सीआरपीएफ का काफिला नजदीक आया है, कार में धमाका हो गया। धमाके के दौरान कार में कोई मौजूद नहीं था। ड्राइवर के लापता होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने साजिश से इंकार नहीं किया है।

सीआरपीएफ के सूत्रों का कहना है कि शुरुआत जांच में मामला कार में सिलेंडर ब्लास्ट का लग रहा है। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है धमाका इतना जबरदस्त था कि दूर होने के बावजूद सीआरपीएफ की एक बस को मामूली नुकसाना पहुंचा है। इस धमाके में सीआरपीएफ जवान या कोई भी आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


आपको बता दें ऐसा ही हमला 14 फरवरी को पुलवामा में हुआ था। जिसमें हमने अपने 40 जवानों को खोया था। आरडीएक्स से भरी कार को सीआरपीएफ के काफिले से टकरा गई थी। अब इस तरह से दूबारा ब्लास्ट की खबर मिलना कई सवाल उठता है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी बनिहाल टनल के पास सीआरपीएफ के काफिल के पास यह संदिग्ध धमाका कैसे हुआ? फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
Rajasthan Diwas: मनमोहक है राजस्थानी लोकगीत, बार-बार करेगा सुनने का मन
लोकसभा चुनावों को लेकर WhatsApp पर हो रहा है ये मैसेज वायरल, जरा सावधान रहे…
धर्म के नाम पर डर फैलाना आतंकवाद नहीं तो फिर क्या है ?
नींद लेकर कमा सकते हैं 13 लाख रूपये, जानिए कैसे मिलेगा आपको मौका
जानिये क्यों उम्र के बेमेल रिश्ते में खुशी-खुशी बंधते हैं आपके फेवरेट स्टार्स

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं