कारगिल विजय दिवस : भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा, शहीदों को किया नमन

0
178

शहीदों की शहादत पर गर्व : सुशील जोशी
हनुमानगढ़। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सम्मान में आज हनुमानगढ़ टाउन में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने विशाल तिरंगा पदयात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। टाउन स्थित सुभाष चौक पर पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया। हनुमानगढ़ टाउन में हिसारिया मार्केट स्थित  अग्रसेन चौक से मुख्य बाजार होते हुए सुभाष चौक तक भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय घोष करते हुए तिरंगा पदयात्रा निकाली।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील जोशी ने कहा कि पूरे देश को शहीदों की शहादत पर गर्व है। शहीदों की शहादत के कारण ही हमें खुली हवा में सांस लेने की आजादी मिली है। शहीदों का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशभर के हर एक शहर व गांव में जाकर देश सेवा के लिए युवाओं को जागरूक कर रहा है, ताकि युवा शहीदों से प्रेरणा लेकर देश के लिए काम करें। युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष अशोक खिच्ची ने कहा कि आज के ही दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल के दुर्गम पहाड़ों पर मुंहतोड़ जबाव देकर परास्त किया था। कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, समर्पण, कार्यकुशलता और त्याग के लिए सदैव याद किया जाएगा।
इस दौरान नगर मंडल महामंत्री नितिन बंसल, युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कंदोई, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, योगेश शर्मा, तरुण शर्मा, सुनील चौहान, शक्ति राठौड़, मोहित राठौड़, सुनील खिच्ची, परवेज खान, प्रदुमन शर्मा, संजय खान, विनोद गोस्वामी, करनी राठौड़, शेखर कश्यप, अजय कश्यप, हर्ष राघव सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं