कर्नाटक की हार के बाद युवराज राहुल का क्या होगा?

0
296

बेंगलुरू: कर्नाटक में राज्य की सत्ता का ताज बाजेपी के सिर बंधेगा ये लगभग तय माना जा रहा है। बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में समक्ष हो गई है। रूझानों के लिहाज से दक्षिण भी भगवा हो चुका है। यहां अटल बिहारी वाजपेयी का संसद में दिया भाषण याद आ रहा है जब उन्होंने कहा था, एकदिन आएगा जब भारत भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। अब शायद मोदी के नेतृत्व में वो दिन आ गया है।

हालांकि एक्जिट पोल ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। राज्य में किसी भी पार्टी को विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के नतीजे आएंगे। भाजपा सरकार बनाने के करीब पहुंच गई है। बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है। भाजपा 114, कांग्रेस 65, जेडीएस 41 व अन्य दो सीट पर आगे है।

कांग्रेस अगर कर्नाटक का चुनाव हार जाती है तो इससे उसका एक बड़ा सियासी दुर्ग छिन जाएगा। इसके बाद कांग्रेस के पास सिर्फ पंजाब का बड़ा किला बचेगा। 2019 से पहले पार्टी के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। इसलिए कांग्रेस के लिए कर्नाटक चुनाव जीतना बेहद जरूरी है लेकिन अब जो नतीजे आ रहे हैं उसमें युवराज राहुल का सपना तोड़ता नजर आ रहा है।

भाजपा को बहुमत मिलने पर येद्दियुरप्पा होंगे कर्नाटक के अगले सीएम
भाजपा अगर बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में कामयाब रही तो स्पष्ट तौर पर बीएस येद्दियुरप्पा ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी किसी दलित चेहरे को उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। अगर दो-चार सीटें कम पड़ीं तो निर्दलीय विधायकों का समर्थन जुटाया जा सकता है।

ज्य में 4.98 करोड़ से ज्यादा मतदाता

राज्य में 4.98 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं जिन्होंने 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का फैसला इवीएम मशीन में कैद कर दिया है। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से ज्यादा पुरुष, करीब 2.44 महिलाएं और 4552 ट्रांसजेंडर हैं।

पोलियो बूथ पर बांटे थे पैसे-
खबर आई थी वोटिंग के दौरान कांग्रेस और बीजेपी ने पोलियो बूथ पर 500-600 रूपये मतदाताओं को अपने खाते में वोट डालने के लिए बांटे थी। जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था लेकिन अब जब मोदी पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हुई तो कांग्रेस अपनी हार का ठिकरा किस पर फोड़ेगी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं