पंजाब ब्रेकिंग: खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर मिंटू गिरफ्तार, पांच अब भी फरार

0
339

रविवार सुबह पंजाब की नाभा जेल से फरार हुए कैदियों में से एक खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने हरमिंदर को दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि पुलिस ने इसे किस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

कौन हैं आतंकी हरमिंदर मिंटू?

जेल से भागा आतंकी हरमिंदर मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ था। मिंटू को पंजाब पुलिस ने 2014 में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। हरमिंदर मिंटू पर 2008 में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हमले का आरोप है। साथ ही 2010 में हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से विस्फोटक लूटने का भी आरोप है। वो पंजाब में शिवसेना के तीन नेताओं की हत्या की साजिश रचने के केस में भी आरोपी है। हरमिंदर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी ट्रेनिंग ले चुका है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक आईएसआई मिंटू को पैसों और हथियार से मदद करती है।

ये भी पढ़े: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नीतिश-ममता ने किया भारत बंद से किनारा

पलविंदर सिंह पिंडा ने खोला वारदात का राज-

उत्‍तर प्रदेश के एडीजीपी(कानून एवं व्‍यवस्‍था) दलजीत सिंह चौधरी ने बताया, ”पलविंदर ने हमें बताया कि केवल उसकी गैंग के लोगों को छुड़ाने का ही प्‍लान था। लेकिन गुरप्रीत सेखों ने मिंटू को भी बता दिया कि वे रविवार को भाग जाएंगे। इस पर मिंटू ने उन पर नजर रखी और जेल कॉरिडोर में उनसे मिल गया।” उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने पिंडा को शामली में पानीपत-कैराणा रोड पर उस समय गिरफ्तार किया था जब वह फॉर्च्‍युनर गाड़ी से जा रहा है।

ये भी पढ़े: महिलाओं के इन अंगों में छुपे होते हैं राज!

शक है कि इस गाड़ी को बदमाशों को जेल से भगाने में भी इस्‍तेमाल किया गया। पिंडा के पास से चार राइफल भी मिली। इनमें से एक नाभा जेल में पुलिस से छिनी गई थी। गौरतलब है कि रविवार को विकी गोंडर और उसकी गैंग के गुरप्रीत सेखों, अमनदीप ढोटियां और कुलप्रीत सिंह अका नीता देओल सहित छह लोग जेल से फरार हो गए थे।

six-terrorists-escape-from-nabha_a4fc3c28-b4ad-11e6-a440-4c379adbb6c0

हरियाणा में अलर्ट-

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक सभी फरार बदमाश पंजाब से हरियाणा सीमा की ओर भागे हैं। इसी के चलते हरियाणा पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि नाभा जेल को बेहद हाई सिक्योरिटी जेल माना जाता है। इस जेल के बारे में कहा जाता है कि ये पंजाब कि बाकी सभी जेलों में सबसे सुरक्षित जेल है। इस बीच जेल पुलिस के जवाबी फायरिंग ना करने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े: खुलासा: सीमा पर जवानों की मौत लड़ाई से नहीं ब्लकि हार्ट अटैक से होती है..

फिलहाल सभी आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच भी शुरू हो चुकी है। पुलिस इस फरार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। नाभा जेल प्रशासन का कहना है कि उन्हें लगा कि शायद सामान्य रूप से जो पुलिस की गाड़ी आती है कैदियों को पेश करने के लिए उसी में से कोई टीम आयी है।

पंजाब के डीजी जेल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही नाभा जेल अधीक्षक और उपाधीक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now