खिचड़ी बनेगी भारत का राष्ट्रीय भोजन, 4 नवंबर को होगी घोषणा

0
463

नई दिल्ली: केंद्र सरकार अब खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को दिल्ली में मनाए जाने वाले फूड डे पर इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने का सुझाव दिया था।

बताया जा रहा है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने सरकार ज्वार, बाजरा और दाल से 800 किलोग्राम खिचड़ी बनवाने वाली है। खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने के पीछे सरकार का तर्क है कि भारत में हर वर्ग के लोग खिचड़ी खाते हैं। सभी राज्यों में इसे पसंद किया जाता है। यह बनाने में तो आसान है ही बल्कि खर्च भी कम आता है।

खबरों के अनुसार, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि खिचड़ी को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए मार्केटिंग रणनीति तैयार की गई है।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)