प्रत्येक गांव व जिला स्तर पर खुलेंगे पुस्तकालय, युवा समझेंगे महापुरुषों की जीवनी

0
152

हनुमानगढ। जयपुर में शांती व अंहिसा विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक सहसंयोजक मनोज बेनीवाल व अश्विनी पारीक के नेतृत्व में हनुमानगढ़ से रवाना हुए। ब्लाक संयोजक मनोज बेनिवाल ने बताया कि उक्त कार्यशाला में समूचे राजस्थान के ब्लाक संयोजक, सह संयोजक, जिला संयोजक, प्रदेश संयोजको को आमन्त्रित किया गया है। उक्त कार्यशाला का उद्देश्य पचास हजार महात्मा गांधी प्रेरको द्वारा प्रत्येक गाँव व जिला स्तर पर पुस्तकालय खोला जाना है। पुस्तकालयों के माध्यम से महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, स्वामी विवेकानंद, राजीव गांधी, जवाहरलाल नेहरू जैसे महापुरुषों जीवन चरित्र को अपनाने के सम्बन्ध मे प्रेरित किया जायेगा।

बेनीवाल ने कहा कि इस हेतु जिला कलक्टर रूकमणी रियार, प्रबंधक राजस्थान रोडवेज राकेश राय, रोडवेज परिचालक पवन गोदारा, चालक देवीलाल द्वारा निशुल्क बस की व्यवस्था करवाई गई। ज्ञात रहे कि जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जिला संयोजक श्रवण तंवर, मनीष शर्मा निदेशालय जयपुर द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से पीलीबंगा ब्लाक संयोजक बलबीर सिद्धू, ब्लाक सह संयोजक मनोज बेनिवाल, अश्विनी पारीक, हेतराम पहलवान, पार्षद रतिराम, मनोहर लाल चाचान, विकास बरोड, रायसिह भोभिया, अमित राजपूत, पवन भोभिया, विजय भाटी पक्का सहारणा, सुनील पूनिया, नव नियुक्त चेयरमैन गोलूवाला आदराम मेघवाल की भागीदारी रही।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।