INDvsENG: चहल और बुमराह ने किया इंग्लैंड को गुमराह, भारत जीता 75 रन से

0
497

बेंगलूरू: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैचों की सीरीज अंतिम मुकाबले के लिए मैदान में उतर चुकी है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया गया है। भारतीय टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है और मनीष पाण्डेय के स्थान पर रिषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में लियाम डाउसन की जगह लियाम प्लेंकेट को लिया गया है।

टीम इंडिया ने 20  ओवर में  6 विकेट खो कर 202 रन बनाये, धोनी ने अपने 9 साल के कैरियर में T-20 में पहला अर्धशतक बनाया,  इंडिया को पहला झटका 4 रन पर विराट कोहली (2) के रूप में लगा, जो रनआउट हुए। वहीं दूसरा विकेट लोकेश राहुल (22) के रूप में गिरा। राहुल ने रैना के साथ 61 रन जोड़े। राहुल अनलकी भी रहे, क्योंकि जिस गेंद पर वह आउट हुए उसमें स्टोक्स ओवरस्टेप कर गए थे, लेकिन थर्ड अंपायर ने ध्यान नहीं दिया।

इंग्लैंड ने चहल और बुमराह की गेंदबाज़ी की बदोलत इंग्लैंड की टीम को 127 पर आल आउट कर दिया और 75 रन से मैच जीत लिया

अंतिम ओवेरों में चहल ने शुरुवात करी मॉर्गन को पेवेलिओंन भेज कर फिर बुमराह ने रूट को आउट कर के रास्ता साफ़ किया फिर चहल ने इंग्लैंड को आउट करने में देर नहीं की

पहले 4 ओवर में गिरा 1विकेट

  • 206 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पहले ओवर में आ्शीष नेहरा की गेंदों पर एक रन बनाया। दूसरे ओवर में जेसन रॉय छक्का लगाया, लेकिन यहां एक विकेट गिर गया। तीसरे ओवर में नेहरा की गेंदों पर जेसन और रूट ने एक चौका जड़ा और ओवर में 13 बनाए।

टीम इंडिया की टीम का अपडेट:

16 से 17 ओवर: युवराज सिंह आउट

  • 10 रन! 16वें ओवर में एमएस धोनी ने टाइमल मिल्स की पहली ही गेंद को चौके के लिए भेज दिया। युवराज ने दो रन लिए और ओवर में कुल 10 रन बने।
  • 11 रन! 17वें ओवर में धोनी ने बेन स्टोक्स को दो शानदार चौके लगाए और ओवर में 11 रन बटोर लिए।
  • धोनी के 50 रन पूरे। ओवर में कुल 24 रन बने।

11 से 15 ओवर: रैना आउट

  • सुरेश रैना और एमएस धोनी ने 11वें ओवर में 6 रन बनाए, जब आदिल राशिद ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया। उस समय रैना 47 रन पर थे। रैना ने राशिद की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर 39 गेंदों में दो चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन पूरे किए।
  • 14 रन! 13वें ओवर में मोईन की पहली ही गेंद पर रैना ने छक्का लगा दिया. बाई के चौके सहित ओवर में कुल 14 रन बने।
  • रैना लौटे! 14वें ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, सुरेश रैना 45 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्हें लियाम प्लंकेट ने आउट किया। ओवर में 11 रन बन गए।
  • 15वें ओवर में धोनी ने एक चौका लगाया। इस ओवर में धोनी-युवराज सिंह ने मिलकर 8 रन जोड़े।
  •  टीम इंडिया 15 ओवर बाद- 132/3

6 से 10 ओवर : लोकेश राहुल 22 रन पर आउट

  • दो छक्के, 13 रन! छठे ओवर में राहुल ने पहली गेंद पर लेगबाई के रूप में सिंगल लेकर सुरेश रैना को स्ट्राइक दी। रैना ने तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन की दूसरी और पांचवीं गेंद पर छक्के लगा दिए। ओवर में 13 रन बने।
  • छक्का, 11 रन! सातवें ओवर में लोकेश राहुल ने मोईन अली की तीसरी गेंद पर साइटस्क्रीन के काफी ऊपर से छक्का लगाया। ओवर में कुल 11 रन आए।
  • राहुल आउट! आठवें ओवर में बेन स्टोक्स ने लोकेश राहुल को 22 रन पर बोल्ड कर दिया। राहुल ने 18 गेंदों का सामना किया और दो चौके व एक छक्का लगाया। राहुल ने रैना के साथ 61 रन जोड़े। इस ओवर में 3 रन ही बने।टीम इंडिया 10 ओवर बाद-  78/2

पहले 5 ओवर : विराट सस्ते में लौटे

  • कोहली आउट! टीम इंडिया की ओर से एक बार फिर कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल ने पारी की शुरुआत की। टाइमल मिल्स के पहले ओवर में 4 रन बने। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए।
  • 12 रन! चौथे ओवर में राहुल ने लियाम प्लंकेट को लगातार दो चौके जड़े और ओवर में कुल 12 रन बने। इस प्रकार राहुल-रैना ने कोहली के आउट होने का दबाव हटाने की कोशिश की।
  • 10 रन! पांचवें ओवर में रैना ने एक चौका लगाया। इस ओवर में 10 रन बने।
  •  टीम इंडिया- 39/1.