हनुमानगढ़ में रोडवेज बस (Hanumangarh Bus Accident) और बजरी से भरे डंपर की टक्कर में 4 लोग की मौत हो गई। हादसा सुबह 8 बजे नेशनल हाईवे-54 पर संगरिया के नगराना गांव में हुआ। एक्सीडेंट में बस में बैठे 17 यात्री घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई पैसेंजर्स बुरी तरह फंस गए। इन्हें बस की बॉडी काटकर क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें पृथ्वीराज (52) पुत्र राजकुमार, निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन, रविंद्र (50) पुत्र प्यारा सिंह निवासी, श्रीगंगानगर (बस कंडक्टर), विनोद तंवर पुत्र हरि सिंह, निवासी, छोटी मिर्जेवाला फाटक के पास श्रीगंगानगर की मौत हुई है। हादसे में मध्य प्रदेश के एलुरी के भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी पहचान राजवीर सिंह (52) के रुप में हुई है।
ये भी पढ़ें: Vadodara Bridge Collapse: गुजरात में पुल टूटा, गाड़ियां नदी में गिरीं, 9 मौत, कई घायल, देखें VIDEO
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के साथ ही जोरदार धमाका भी हुआ। ये काफी दूर तक सुना गया। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। बस में फंसे पैसेंजर्स को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से हनुमानगढ़ जिला हॉस्पिटल भेजा गया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया गया। एक्सीडेंट के कारण काफी देर तक जाम भी रहा।
Hanumangarh, Rajasthan: A roadways bus collided with a dumper near Nagrana village in Sangaria, resulting in the death of two youths and injuries to 8–10 others. ADM Ummedi Lal Meena and SP Harishankar reached the spot, all injured were taken to the district hospital pic.twitter.com/C9Rw6I9YiS
— IANS (@ians_india) July 9, 2025
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































