संवाददाता शाहपुरा। शाहपुरा भीलवाड़ा शाहपुरा कस्बे के उम्मेद सागर चौराहे पर खाटू श्याम के भक्तों द्वारा भगवान खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर झांकी सजाई गई और केक काटकर भगवान के जन्मोत्सव पर रंग बिरंगी ताबड़तोड़ लगातार 2 घंटे तक आतिशबाजी की और भगवान खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर खुशी का इजहार किया जानकारी के अनुसार उम्मेद सागर चौराहे पर खाटू श्याम के भक्त ने भगवान के श्रद्धालुओं के साथ भगवान खाटू श्याम के पोस्टर की झांकी की विधिवत मंत्रोचार एवं भजनों पर श्रद्धालुओं द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया और भगवान के जन्मोत्सव पर विशाल केक काटकर भक्तों में काजू बादाम अखरोट किसमिस मामा मिष्ठान आदि का प्रसाद खाटू श्याम के भक्तों और श्रद्धालुओं में का वितरण किया गया और भगवान के भजनों पर जमकर नाचे और भगवान खाटू श्याम के जयकारों से आतिशबाजी के साथ आकाश गुंजायमान और रंग बिरंगा नजर आया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































