धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व, छात्राओं ने दी लोकगीतों पर प्रस्तुतियां

0
355

हनुमानगढ़। जंक्शन के सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2022 का पहला त्यौहार लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम व नाच गानो के साथ मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा सहित समस्त स्टॉफ के सदस्यों ने लोहड़ी में तिल व मुगफली डालकर शहर व महाविद्यालय की छात्राओं की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर छात्राओं ने लोहड़ी पर्व पर आधारित पंजाबी लोकगीतों व नृत्यों का प्रस्तुतिकरण कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा लोहड़ी पर पौष मास की अंतिम रात को एवं मकर संक्रांति की सुबह तक मनाया जाता है। यह त्यौहार सभी परिवार जनों एवं मित्रों के साथ मिलकर मनाया जाता है तथा आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बताता है। लोहड़ी पूजन हेतु कॉलेज के मैदान में अग्नि जलाकर उसकी परिक्रमा करते हुए रेवड़ी एवं मूंगफली की आहुति दी गई। इसके पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा ने सभी को लोहड़ी पर एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह कृषि पर्व है और प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों को भी दर्शाता है। जिस तरह प्रकृति में परिवर्तन आना स्वाभाविकता है वैसे ही हमें भी अपने जीवन में समय समय पर सकारात्मक परिवर्तन करते रहना चाहिए। उन्होंने ने लोहड़ी पर्व की विशेताओं और मान्यताओं बारे बताया। उन्होंने बताया कि लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी अंतिम रात होती है। उसके बाद धीरे-धीरे दिन बढ़ने लगता है। कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर के तहत स्वयंसेविकओं द्वारा महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की गई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।