आ गई बीजेपी की पहली चुनावी लिस्ट, देखें किन नेताओं का हुआ पत्ता साफ और किसे मिला टिकट?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपनी सीट कोटा से फिर मैदान में होंगे। पार्टी ने सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुरम से प्रत्याशी बनाया है।

0
150

Lok Sabha Election BJP Candidate List 2024: भाजपा की लोकसभा सूची का इंतजार खत्म, शनिवार शाम को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। इस बार भी बीजेपी ने साल 2019 जैसे चुनावों से पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज का नाम है। बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली सीट से टिकट दिया गया है

भाजपा 10 मार्च तक 50 फीसदी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। भाजपा ने इस बार सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है।

बड़े नामों की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी बनारस और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्वानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपनी सीट कोटा से फिर मैदान में होंगे। पार्टी ने सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुरम से प्रत्याशी बनाया है।

बात राजस्थान की करें तो राज्य में भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काटे हैं। वहीं कांग्रेस से आए 2 नेताओं को भी चुनाव में उतारा है। भाजपा ने कांग्रेस से आए दो नेता नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है। ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आई थीं। वहीं, मालवीय कुछ दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 

यहां देखें पूरी लिस्ट-

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।