लोकसभा चुनाव 2019: राहुल ने खेला बड़ा दांव, बहन प्रियंका गांधी को दी बड़ी जिम्मेदारी

0
308

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस ज्वाइन करवा दी है। दरअसल, प्रियंका गांधी अभी तक पर्दे के पीछे से अपने भाई और मां को राजनीति में सहयोग करती आई लेकिन अब उन्हें कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है।

इसी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी।

आपको बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में आना चाहिए, जिसे अब पूरा किया गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं।

एक तरफ प्रियंका का महासचिव बनना वहीं पार्टी ने कई अन्य नेताओं के पदों में अदलाबदली की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह केसी वेणुगोपाल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। एक तरफ प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: बच्चों के शौक को पूरा करने लिए बनाया पिता ने ‘क्यूट’ ऑटो, अब हुआ Video वायरल

गौरतलब है कि 2019 का लोकसभा चुनाव काफी निर्णायक होने वाला है, इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका काफी अहम है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ आने से समीकरण पूरा बदल गया था, दोनों पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं किया था। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि अभी लोग कांग्रेस पार्टी को हल्के में ले रहे हैं लेकिन 2019 का चुनाव पूरी दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और सभी को सरप्राइज भी कर देगी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

आपको बता दें तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीत कर कांग्रेस एकबार पूरे जोश में है। बीजेपी को सत्ता हटाने के लिए राहुल गांधी ने पूरी तरह कमर कस ली है। अब देखना है कि बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर में किसकी जीत होनी है।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं