इंडियन क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च, देखिए साल 1996-2017 तक बदलते रंग

0
975

इंडियन क्रिकेट टीम फिर से नई जर्सी में दिखेगी। दरअसल स्पांसर कंपनी स्टार का कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद अब अगले पांच साल के लिए ओप्पो को कांट्रैक्ट मिला है, जो अप्रैल, 2017 से शुरु होगा। चीनी मोबाइल कंपनी ओप्पो ने टीम इंडिया की नई जर्सी लाॅन्च की। चैंपियंस ट्राॅफी से पहले टीम इंडिया इस नई जर्सी में दिखेगी। आपको बता दें इससे पहले इससे पहले स्टार तकरीबन एक साल तक टीम इंडिया की टाइटल स्पांसर रही।

आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी कैसे समय के साथ बदलती गई।

indian-cricket-team-jersey-over-the-time

1992 में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी कुछ ऐसी थी। गहरे नीले रंग की। 1992 ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम इसी जर्सी में नजर आई थी।

indian-cricket-team-jersey-over-the-time (5)

दहाई खत्म होते-होते जर्सी का रंग कुछ ऐसा हो गया।

team india

आज से 20 साल पहले यानी 1999 में , भारतीय टीम की जर्सी पीले और फीके नीले रंग का कॉम्बिनेशन थी। जर्सी के ऊपर सफेद और पीले रंग की सीधी पट्टियां थीं और पीले रंग के खड़े कॉलर थे। इस पर सतरंगी रंग के तीर जैसा प्रिंट था जो छाती से होता हुआ नीचे बांह तक आता था।

indian-cricket-team-jersey-over-the-time (4)

2000 के दशक की शुरुआत में टीम इंडिया के सितारे इस जर्सी में मैदान पर नजर आते थे।

indian-cricket-team-jersey-over-the-time (3)

2007 का टी20 वर्ल्ड कप याद है न जब भारत चैंपियन बना था। तब यही थी भारत की जर्सी

indian-cricket-team-jersey-over-the-time (2)

2011 विश्व कप में धोनी के छक्के को कैसे भूल सकते हैं। इसी जर्सी में ही तो नुआन कुलासेकरा की गेंद को मैदान के बाहर भेजकर भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता था।

team-india-1000x600_589adaa4ab659

2013 में भारत की जर्सी पर स्टार का लोगो लगा। और चार साल तक यही भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी रही।

अन्य खबरों के लिए लिंक पर किल्क कीजिए:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)