अजित पवार बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, देखें किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ

0
461

महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। इसमें 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली है। वहीं NCP नेता अजित पवार दोबारा उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

इसके साथ ही वर्ली से शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। ठाकरे परिवार में चुनाव लड़ने वाले आदित्य पहले सदस्य हैं। दिल्ली में हाईकमान के साथ विशेष बैठक के बाद मुंबई पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने रविवार रात इसके संकेत दिए थे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए विधानभवन में भव्य पंडाल बनाया गया था।

ये नेता बनें मंत्री-

  • आदित्य ठाकरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  • असलम शेख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  • शंकर राव गडाख, कैबिनेट मंत्री (निर्दलीय)
  • केसी पाडवी, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  • उदय सामंत, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  • अनिल परब, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  • यशोमति ठाकुर, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  • बालासाहेब पाटिल, कैबिनेट मंत्री (NCP)
  • संदीपन भुमरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  • जितेंद्र आव्हाड, कैबिनेट मंत्री (NCP)
  • गुलाब राव पाटिल, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  • संजय राठौड़, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  • केदार सुनील छत्रपाल, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  • राजेश टोपे, कैबिनेट मंत्री (NCP)
  • दादाभूसे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  • अमित देशमुख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  • नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (NCP)
  • राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (NCP)
  • वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  • हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (NCP)
  • अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (NCP)
  • विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  • दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (NCP)

 इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा 

  • अब्दुल सत्तार
  • बंटी पाटिल
  • शंभूराज देसाई
  • बच्चू कडू
  • विश्वजीत कदम
  • दत्तात्रेय भरणे
  • अदिति तटकरे
  • संजय बनसोंडे
  • प्राणक्त तनपुरे
  • राजेंद्र पाटिल

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..