देवर की आपबीती- भाभी ने धमकी दी संबंध बनाओ वरना रेप केस कर दूंगी

0
1320
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के साहिबाबाद में बुधवार को एक शख्स ने अपनी भाभी की गला रेत हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस के सामने जाकर अपना आरोप कबूल कर लिया। घटना की जांज की जा रही है। पुलिस ने अभीतक इस मामले में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी है।
आरोपी के बयान के अनुसार, उसकी भाभी उसको पसंद करती थी। इसके चलते उसने कई बार संबंध बनाने पर जोर दिया। आरोपी आकाश के मुताबिक, बुधवार देर रात जब मैं घर लौटा तो अनीता अकेली थी। हमारे बीच संबंध बनाने को लेकर कहासुनी हुई लेकिन वो मानी नहीं और मजबूरन मुझे उसकी हत्या करनी पड़ी। आकाश के बयान के बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कमरे में बिखरे सामान को देखकर लग रहा था कि दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अनीता का मुंह बोला देवर था। उसका व्यवहार और काम अच्छा था इसके चलते उसके पति ओमपाल ने उसको साथ रखा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अनीता संबंध बनाने के लिए उसे प्रताड़ित तक करती थी। ये ही नहीं कई बार रेप केस में फंसाने की धमकी भी दे चुकी थी। इसी से तंग आकर आकाश ने अनीता का चाकू से गला काट दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि दोस्त को मैं भाई की तरह मानता था। उसे मैं धोखा नहीं दे सकता था। अगर मैं भाभी की बात मान लेता तो न सिर्फ विश्वास का गला घोंटा जाता बल्कि दुनिया मेरी इस हरकत पर मुझपर थूकती।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

  • रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)