सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मार्कंडेय काटजू फिर छाए सोशल मीडिया पर, जानिए अब क्या किया

0
464

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश मार्कंडेय काटजू कुछ दिन पहले अपने बिहार वाले कमेंट से चर्चा में आए थे और पाकिस्तानियों को रामायण का पाठ पढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। दरअसल काटजू ने पाकिस्तान को चेतवानी देते हुए ट्वीट किया। काटजू ने अपने ट्वीट में लंका दहन का जिक्र किया।

काटजू ने लिखा, ‘पाकिस्तानियों, मैं तुम सबको रामायण का एक किस्सा याद दिलाना चाहता हूं। जब रावण के आदमियों ने हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी थी तो बदले में उन्होंने पूरी लंका ही दहन कर दी थी।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हनुमान की पूँछ में लगन न पायी आग, सारी लंका जर गई गए निशाचर भाग’ इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘इस कहानी से यह सीख मिलती है कि हमसे पंगा मत लेना। अगर तुम लोग भारत में आतंक फैलाने की कोशिश करोगे तो बदले में हम सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। हरि ओम’

इससे पहले काटजू ने बिहार पर एक विवादित पोस्ट किया था। काटजू ने कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर के साथ-साथ बिहार भी लेना चाहिए। हालांकि, बाद में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में काटजू ने स्वीकार किया था कि उन्होंने वह पोस्ट मजाक में लिखी थी।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बुधवार (28 सितंबर) को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसमें दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झूठ बताया।

उसने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया बल्कि युद्ध विराम तोड़ा था जिसका करारा जवाब दिया गया था और इस दौरान पाकिस्तान के 2 सिपाही मारे गए थे। पाकिस्तान ने उन सिपाहियों की तस्वीरें भी जारी की थीं। आपको बता दें ईरान ने भी पाकिस्तान पर हमले किए। खबरों के अनुसार किसी भी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।