भारत की पहली बुलेट ट्रेन से जुड़ी वो बातें, जो आपको जानना जरूरी है

0
490

अहमदाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो अबे ने अहमदाबाद में देश की पहली बुलेट ट्रेन की नींव रखी। 2023 तक भारत में बुलेट ट्रेन चलने की संभावना बताई जा रही है। खबर है कि जापान से 100 इंजीनियर भारत आएंगे और सवा सौ करोड़ भारतीयों के लिए बुलेट ट्रेन का सपना साकार करेंगे। ऐसे जब चारों तरफ बुलेट ट्रेन को लेकर बात हो रही हैं आपको बताते हैं बुलेट ट्रेन से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण बातें-

– मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन से 508 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 2 घंटे में पूरी होगी

– बुलेट ट्रेन की 10 बोगियों में 750 लोग सफर कर सकेंगे

– रोजाना करीब 36,000 यात्री सफर कर सकेंगे। जबकि एक घंटे में 4 लेन हाइवे में 40,000 लोग सफर करते हैं।

– 30 साल में यात्रियों की संख्या 1,86,000 प्रतिदिन हो जाएगी।

–  बुलेट ट्रेन की 10 बोगियों को भविष्य में बढ़ाकर 16 कर दिया जाएगा।

– 35 ट्रेन प्रतिदिन एक दिशा में चलेंगी।

   -ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से बांद्रा कॉम्प्लेक्स तक चलेगी

– इस दूरी के बीच 12 स्टेशन होंगे

– अगर ट्रेन 12 स्टेशन पर रुकेगी तो 2 घंटे 58 मिनट का समय लगेगा

5 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

– बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट को पूरा करने में 5 साल का समय लगेगा।

– 5 साल में इस प्रोजेक्ट पर 1,10,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

– इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए हर साल 20,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

– जापान भारत को इस प्रोजेक्ट के लिए 0.1 प्रतिशत ब्याज दर पर 88,000 करोड़ का लोन देगा।

– भारत के पास जापान के लोन को चुकाने के लिए 50 साल का समय होगा।

बुलेट ट्रेन की कितने की होगी टिकट

– ट्रेन की टिकट 2700 से 3000 रुपए होगी।

– समान दूरी की हवाई जहाज से यात्रा तय करने पर 3,500 से 4,000 रुपए लगते हैं।

– वहीं अगर लग्जरी बस की बात करें तो इसके लिए 1500 से 2000 रुपए किराया लगता है।

कितनों को मिलेगा रोजगार-

– बुलेट ट्रेन की मदद से 16,000 कर्मचारियों को से रोजगार मिलेगा।

– इस हाईस्पीड प्रोजेक्ट के लिए 4,000 लोगों को नियुक्त किया जाएगा।

– 20,000 कर्मचारियों की मदद से निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

बुलेट ट्रेन से बढ़ेगी देश की रफ्तार

– बुलेट ट्रेन की डिजाइन स्पीड अधिकतम 350 kmph होगी

– वहीं ट्रेन की ऑपरेटिंग स्पीड अधिकतम 320 kmph होगी

– 7 किमी समुद्र के अंदर समेत ट्रेन के रास्ते में 21 किमी लंबी सुरंग पड़ेगी

– हाइस्पीड ट्रेन का इंस्टीट्यूट गुजरात के वडोदरा में होगा

– 4,000 लोगों का स्टाफ ट्रेन की देखरेख और ऑपरेट करने के लिए होगा।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)