मोदी सरकार बना रही है देश की खेती को बर्बाद करने की योजना – जगजीत सिंह डलेवाल

0
181

-संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, 27 को भारत बंद को सफल बनाने की अपील
हनुमानगढ़।
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जंक्शन सिविल लाइन में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह ड़लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, कॉमरेड तारासिंह सिधु, अभिमन्यु कुहाड़ थे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव अपारयोत सिंह बराड़ ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान जगजीत सिंह ड़लेवाल ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के दस महीने के संघर्ष की उपलब्धि यह है कि जब आंदोलन शुरू हुआ उस वक्त प्रधानमंत्री की लोकप्रियता 66 फीसदी थी लेकिन अब 22 फीसदी हो गई है। इसके खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। हिमाचल में सेब की खेती को बर्बाद कर दिया गया है, अब पूरे देश की खेती को बर्बाद करने की योजना है। 10 माह से देश का अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत है परंतु केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी नीति को अपनाते हुए किसानों को मारने पर तुली है। जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान मजदूर व हर वर्ग को बर्बाद करने वाला है। उन्होंने 27 सिंतबर को किसानों के भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सद्दाम हुसैन, अक्शदीप सिंह बुद्धसिंह वाला, जिलाध्यक्ष रेशम बराड़, दुष्यंत झुरियां, शैरी दनदीवाल, अंकित भादू,रोमा बराड़, जसदीप ढिल्लो,अंकित शेखावत, मनुज चौधरी, हर्ष गोदारा,  साधसिंघ खोसा व अन्य किसान मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।