हनुमानगढ़। धान मण्डी प्रागण हनुमानगढ़ टाउन में क्रय विक्रय सहकारी समिति, हनुमानगढ़ के द्वारा समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की सरकारी खरीद शुरू की गई। इस अवसर पर क्रय विक्रय चेयरमैन प्रेम कुमार गोदारा, भाजपा नेता अमित सहू, डिप्टी रजिस्ट्रार मनोज कुमार मान, मण्डी सचिव सी.एल. वर्मा, संस्था मैनेजर सुशील कुमार डागला, संचालक सदस्य कृष्ण ज्याणी, नेतराम शास्त्री, गुरतेजसिंह, कपिल गोदारा, राजेन्द्र जी, खरीद प्रभारी सुभाष श्योराण रबी चोटिया, संपत कुल्हारिया ने शिरकत की। क्रय विक्रय सहकारी समिति चौयरमैन प्रेम कुमार गोदारा ने किसानों को गुड़ खिलाकर मुंह मीठा करवाया। पहले दिन 6 किसानों की सरसों तोली जिसमे किसान रामकुमार, महावीर, पवन कुमार,सुभाष, हरजिन्द्र सिंह, जसविन्द्र कौर को भाजपा नेता अमित सहू, डिप्टी रजिस्ट्रार मनोज कुमार मान व सचिव कृषि उपज मण्डी द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
समिति अध्यक्ष ने किसानो को हर संभव सहयोग का अश्वाशन दिया। भाजपा नेता अमित सहू ने अधिक से अधिक किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित करने करने का आहवान किया ताकि खरीद प्रक्रिया से ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभाविन्त किया जा सके। मण्डी सचिव सीएल वर्मा ने कहा किसानों को मंडी में समस्त सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए कटिबन्द है। इस मौके पर मटोरियावाली ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष दीपक सहारण, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य कर्ण गोदारा, भगवान सिंह गोदारा, नरेन्द्र डोटासरा, चन्द्रपाल गजरोरिया, चन्द्रप्रकाश कड़वासरा, बृजलाल जागूं, गोपीराम बैनीवाल, आदि उपस्थित थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































