मोदी सरकार को एक आइडिया देकर जीतें 10 लाख रुपये, जानिए कैसे

0
467

नई दिल्ली: मोदी सरकार देश की प्रगति में आम जनता की राय लेना चाहती है जिसके लिए सरकार समय-समय प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाती रहती है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार एक और मौका आपके लिए लेकर आई है जहां 500 शब्दों में लिखित आपका एक आइडिया आपको 10 लाख रूपये का इनाम जीतवा सकता है।

दरअसल, मोदी सरकार ने एक इनोवेशन (नई सोच) चैलेंज का आयोजन किया है। इस चैलेंज का नाम ‘माय लव स्टील आइडिया’ रखा गया है। जैसा नाम से पता चल रहा है कि आपका आइडिया स्टील के उपयोग को लेकर होना चाहिए। इसमें आपको 500 शब्दों में बताना होगा कि आपका आइडिया क्या है।

इसमें हिस्सा लेने के लिए आपके पास 15 दिसंबर तक समय है। ऐसा नहीं है कि इसमें एक ही इनाम दिया जाएगा।  एक मुख्य इनाम के अलावा तीन और प्राइज दिए जाएंगे। इसमें तीसरे सर्वश्रेष्ठ आइडिया को 2 लाख, दूसरे को 3 और पहले सर्वश्रेष्ठ आइडिया को 5 लाख  रुपये का इनाम दिया जाएगा।

mygov_fb_banner

500 शब्दों के इस लेख में आपको कुछ सवालों के जवाब भी देने होंगे जैसे कि इसमें आपको बताना होगा कि आपने आइडिया को आप कैसे लागू करेंगे। आपका यूनीक सेलिंग प्वाइंट क्या है। आपके मौजूदा ग्राहक कौन हैं या फिर भविष्य में कौन आपके ग्राहक हो सकते हैं। आपको ये भी बताना होगा कि आप स्टील कैसे उपयोग करना चाहते हैं और इससे तैयार होने वाले उत्पाद की क्या दिक्कतें और कैसे आप इसका इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं। इसके साथ आपको यह भी बताना होगा कि जो आपका आइडिया है उसमें स्टील मंत्रालय आपकी कैसे और क्या मदद कर सकता है।

ऐसे ले प्रतियोगिता में भाग- 

इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए आपको MyGov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको MySteelIdea पर क्लिक करना होगा। यहां अपने बारे में और आइडिया को लेकर जरूरी जानकारी दर्ज कर आगे प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। जरूरी जानकारी भी आपको बता दें प्रतियोगिता (चैलेंज) में हिस्सा लेने से पहले नियम और शर्तों को भी पढ़ ले।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now