भारत में चीन की रहस्यमयी बीमारी के मरीज मिले, फेफड़े में जलन के साथ तेज बुखार लक्षण

हैरानी की बात यह है कि भारत में ये मरीज अप्रैल से सितंबर के बीच रिपोर्ट हुए थे। यानी चीन से पहले भारत में ये बीमारी आ चुकी थी।

0
187

Mysterious Pneumonia Virus India: चीन की रहस्यमयी बीमारी के मरीज भारत में भी मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली AIIMS में चीन की रहस्यमयी बीमारी के 7 मरीज मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि भारत में ये मरीज अप्रैल से सितंबर के बीच रिपोर्ट हुए थे। यानी चीन से पहले भारत में ये बीमारी आ चुकी थी।

लांसेंट माइक्रोब में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मिले एक केस को PCR टेस्ट के जरिए डिटेक्ट किया गया है। PCR टेस्ट इंफेक्शन की शुरुआती स्टेज में किया जाता है। जबकि बाकी 6 मामले IgM एलिसा टेस्ट के जरिए डिटेक्ट किएगए। ये एक तरह का ब्लड टेस्ट होता है। जो इंफेक्शन की बाद की स्टेज पर किया जाता है।

ये भी पढ़ें: चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी, बीजिंग के सभी अस्पताल मरीजों से भरे, जानें इसके बारें सबकुछ

दिल्ली AIIMS उस ग्लोबल कंसोर्टियम का हिस्सा है जो माइकोप्लाजमा निमोनिया को मोनिटर कर रहा है। वहीं, NIMS जयपुर की डॉक्टर रामा चौधरी के मुताबिक इस बैक्टीरिया की वजह से होने वाला निमोनिया हल्के लक्षणों वाला होता है। इसलिए इसे वॉकिंग निमोनिया कहा जाता है। हालांकि, ये गंभीर हो सकता है।

दरअसल, चीन में पहली बार अक्टूबर में माइकोप्लाज्मा निमोनिया के मरीज मिलने शुरू हुए थे। 23 नवंबर को पहली बार चीनी मीडिया ने स्कूलों में एक रहस्यमयी बीमारी फैलने की बात कही थी। पीड़ित बच्चों में फेफड़ों में जलन, तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। वहीं, भारतीय हेल्थ मिनिस्ट्री ने 10 दिन पहले इस बीमारी को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की थी।

ये भी पढ़ें: चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर दुनियाभर में अलर्ट जारी, भारत में एडवाइजरी जारी

बीमारी के क्या लक्षण हैं? सिर्फ बच्चे शिकार या बड़े भी
बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, इसलिए ये बीमारी बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है। इसका मतलब ये नहीं है कि ये सिर्फ बच्चों में फैलने वाली बीमारी है। जिसकी भी इम्यूनिटी कमजोर होगी, ये बीमारी उसे अपना शिकार बनाएगी।चीन में फैल रही इस बीमारी के लक्षण क्या हैं?जवाब: इस बीमारी के चपेट में आने पर ज्यादातर ये लक्षण दिखते हैं…

  • खांसी
  • गले में दर्द या खराश
  • बुखार
  • फेफड़े में सूजन
  • सांस नली में सूजन

चीन में फैल रही सांस की बीमारी क्या है? क्या इस बीमारी का कोई नाम है?
चीन कोरोना की तरह ही इस बीमारी को लेकर भी डेटा रिलीज नहीं कर रहा है। WHO कई बार चीन सरकार से इस बीमारी के बारे में पूछ चुका है। चीनी ऑफिशियल अथॉरिटी इस बीमारी को मिस्टीरियस निमोनिया बता रही है। कुछ लोग इसे वॉकिंग निमोनिया भी कह रहे हैं। एक तरह से चीन में फैल रही बीमारी को निमोनिया बताया जा रहा है। ये बीमारी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के जरिए फैलती है। इस बैक्टीरिया को माइको प्लाज्मा निमोनिया बैक्टीरिया कहते हैं।

ये भी पढ़ें: इस देश में रहस्यमय बीमारी पसार रही है अपने पैर, जानें इसके बारें सबकुछ

क्या चीन में फैल रही बीमारी सामान्य निमोनिया ही है?
चीन की हेल्थ अथॉरिटी का कहना है कि ये सामान्य निमोनिया बीमारी ही है। नई बीमारी या दूसरे बैक्टीरिया या वायरस का संक्रमण नहीं है। हालांकि, 15 नवंबर 2023 को प्रो-मेड नाम के एक सर्विलांस प्लेटफॉर्म ने चीन में निमोनिया को लेकर दुनियाभर में अलर्ट जारी किया है। इसी संस्था ने 2019 में भी कोरोना को लेकर भी अलर्ट जारी किया था।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।