सोनम कपूर की शादी के बीच चोरी-चुपके इस एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे, देखिए तस्वीरें

0
505

मुम्बई: सोनम कपूर की शादी की खबरों के बीच नेहा धूपिया की शादी की खबरें आयी है। अपनी शादी की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला है। Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @Imangadbedi ❤️

नेहा ने एक्टर अंगद बेदी से शादी की है। अंगद ने भी शादी का सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए लिखा कि Best friend.. now wife!! Well Hello there mrs BEDI!!! @NehaDhupia। नेहा ने शादी में पिंक कलर का लहंगा और चूड़ा पहना था। नेहा की कलीरें और अंगद की प‍िंक पगड़ी देखकर ये कहा जा सकता है कि ये शादी सिख रिवाजों से हुई है।

neha1

नेहा धूप‍िया के पति अंगद बेदी ने 2011 में फिल्म फालतू से अपना फिल्मी करि‍यर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी शो कुछ न कहो में भी काम किया था। वो पॉपुलर शो इमोशनल अत्याचार के पहले सीजन को भी होस्ट कर चुके हैं। अंगद को बतौर एक्टर फिल्म उंगली और पिंक से पहचान मिली।

उन्होंने पिंक फिल्म में पॉलिट‍िशयन की ब‍िगड़ी औलाद का रोल किया था। अंगद बेदी का नाम मॉडल नोरा फतेही के साथ जुड़ा था लेकिन बीते दिनों नेहा को कई बार अंगद के साथ ड‍िनर पर जाते देखा गया,तभी से दोनों के रिश्ते की खबरें चर्चा में रहीं लेकिन किसी को ये मालूम नहीं चला नेहा इतनी जल्दी शादी कर लेगी।

neha

आपको बता दें मिस इंड‍िया रह चुकी नेहा का नाम बॉलीवुड में ‘जूली’ फिल्म से चर्चा में आया। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने बोल्ड रोल किया था। अंगद भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें फालतू, उंगली, डियर जिंदगी, पिंक, टाइगर जिंदा है शामिल है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )