‘माफ कीजिए! हम नहीं पाल सकते, इसलिए छोड़ रहे…सड़क पर मिली 3 दिन की नवजात बच्ची

564

नवी मुंबई के पनवेल इलाके में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तीन दिन की नवजात बच्ची को एक अनाथालय के (Newborn) पास टोकरी में छोड़ दिया गया। बच्ची के साथ एक हस्तलिखित नोट भी मिला, जिसमें माता-पिता ने “सॉरी” लिखते हुए अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देकर बच्ची को पाल पाने में असमर्थता जताई।

यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है जब पनवेल के नज़दीक स्थित एक निजी अनाथालय के गेट के पास एक स्थानीय व्यक्ति ने टोकरी में लिपटी हुई बच्ची को देखा। तत्काल अनाथालय प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित चिकित्सा जांच के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

नोट में लिखा ‘सॉरी’
इसमें बच्ची के माता-पिता ने लिखा कि वे बेहद गरीब है। इसलिए वह बच्ची को पालने में सक्षम नहीं हैं। इसी कारण से उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। इसी के साथ उन्होंने खत के आखिर में ‘सॉरी’ लिखकर माफी भी मांगी है। पुलिस बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर तुरंत बच्चों के डॉक्टर के पास ले गई। बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, 15 से 20 घायल

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “यह कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, भले ही इसके पीछे आर्थिक लाचारी हो। हम मामले की हर कोण से जांच कर रहे हैं।” स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने इस घटना पर दुख जताया है। कुछ लोगों ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की है, हालांकि फिलहाल कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका संरक्षण अनाथालय द्वारा किया जा रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।