रोड़वेज डिपों में डाले श्रीअखण्ड पाठ के भोग

0
100
हनुमानगढ़। जंक्शन में रोड़वेज डिपों में रोड़वेज कर्मचारियों द्वारा शहर की सुख स्मृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि की कामना को लेकर 6 दिसम्बर से शुरू श्री अखण्ड पाठ के भोग शुक्रवार को डाले गये। इस मौके पर प्रातः श्री अखण्ड पाठ के भोग के पश्चात शहर की सुख स्मृद्धि की कामना की अरदास की जिसके पश्चात समागम का आयोजन किया गया। उक्त समागम में राजस्थान रोडवेज हनुमानगढ़ डिपो के सारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से डिपो की समृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि हेतु श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। भोग के पश्चात आयोजित समागम में कथावाचक बाबा गुरप्रीत सिंह श्रीगंगानगर वाले ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर लखबीर सिंह, प्रीतम सिंह, जालंधर सिंह, गुरलाल सिंह, रघुवीर सिंह खोसा, रणजीत सिंह , गुलजार सिंह,गुरचरण सिंह, प्रेम सिंह , महेंद्र सिंह ढाबा, जीत सिंह, बलराज सिंह मांन, जगरूप सिंह, भारी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।