जंगलराज में शर्मनाक घटना, डायन बता 80 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या

0
431

बिहार में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। जंगलराज की तर्ज पर पूर्णिया में एक महादलित महिला की जिंदा जला कर हत्या कर दी गई। महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगा था।

घटना मोहनपुर ओपी के कांप गांव की है। मृतका के परिजनों ने बताया कि पड़ोस के ही चिकरु महलदार के 12 वर्षीय पुत्र की सांप काटने से मौत हो गयी थी। इसके बाद रात के 12 बजे चिकरु महलदार ने महादलित महिला रामवती देवी को घर से खींचकर पहले तो जमकर पिटाई की।

महिला के डायन होने का आरोप लगाने के बाद उसे मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया गया। मृतका 85 साल की महिला रामवती देवी बतायी जाती हैं। चिकरु रामवती पर बच्चा को जिन्दा करने का दवाब दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तनाव को देखते हुये घटनास्थल पर पुलिस तैनात है। लेकिन इस घटना के बाद किसी भी नेता अधिकारियों का बयान सामने नहीं आया है।

इन लिंक को किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)