स्वतंत्रता दिवस को लेकर जज्बा ऐसा कि क्रेन के जरिए 147 फीट ऊंचाई पर दिनभर फहराए रखा तिरंगा

0
369

हनुमानगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर जहां एक ओर प्रशासन और आमजन टाउन में जिला स्तरीय समारोह मना रहा था। वहीं दूसरी ओर जंक्शन में एक शख्स ऐसा भी था जो क्रेन के जरिए 147 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराए दिन भर खड़ा रहा। जंक्शन में बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय के गेट पर खुद की क्रेन खड़ी कर इस शख्स ने सुबह करीब 8 बजे 147 फीट ऊंचा झंडा फहराया जो शाम करीब 7 बजे नीचे उतारा। क्रेन को फुल स्ट्रैंथ में खोलकर उस पर तिरंगा फहराने के इस दृश्य को जिसने भी देखा वो इस शख्स की स्वतंत्रता दिवस को लेकर जज्बे को सलाम किए बिना नहीं गया। पीआरओ कार्यालय की गाड़ी जब बिजली विभाग के आगे से निकली तो ये दृश्य सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी समेत सभी कर्मचारियों ने देखा और गाड़ी रोक कर पूरी जानकारी ली गई। जानकारी मिली कि जिस शख्स ने ये तिरंगा लहराया वो बिजली विभाग का ही पूर्व कर्मचारी राजेन्द्र खत्री है और विभाग में क्रेन ही चलाता था। मार्च 2018 में रिटायर हुए। करीब डेढ़ साल पहले 50 टन क्षमता की क्रेन खरीदी जो 147 फीट ऊंचाई तक जा सकती है। खत्री बताते हैं कि बीकानेर संभाग में उन्हीं के पास इस क्षमता और ऊंचाई की क्रेन है। स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8 बजे बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय के गेट पर क्रेन खड़ी कर झंडा फहराया गया जिसे शाम 7 बजे नीचे उतारा। झंडा फहराते समय एसई डिस्कॉम श्री एमआर बिश्नोई और बिजली विभाग के कर्मचारी वहां उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now