– भगवान श्रीराम के वनवास और भाइयों के मिलन के दृश्यों ने दर्शकों को किया भावविभोर
हनुमानगढ़। जंक्शन की भट्टा कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद रंगमंच पर स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति हनुमानगढ़ की ओर से आयोजित रामलीला के सातवें दिन केवट प्रसंग और राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान श्रद्धा, प्रेम, त्याग और भाईचारे की भावना देखने को मिली। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अल्पना कैटर्स के युधिष्ठर घक्कड़, आशु गर्ग, रोटरी क्लब, भारतीय फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र भारतीय, राजस्थान हेयर ड्रेसर से बनवारी लाल सैन, राजीव यादव और जगदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय फुटबॉल क्लब के सभी सदस्य सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचे। इनके साथ अन्य गणमान्य लोगों ने भी रामलीला का आनंद लिया।
सातवें दिन के मंचन में भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान केवट प्रसंग का सजीव चित्रण किया गया। केवट द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार करवाने के प्रसंग ने दर्शकों को भक्ति भाव से भर दिया। केवट और भगवान श्रीराम के बीच संवादों के माध्यम से प्रभु के प्रति अटूट श्रद्धा, समर्पण और निष्काम भक्ति का संदेश दिया गया। केवट की सरलता और भगवान श्रीराम के प्रति उसके प्रेम को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































