विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया

0
205
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन एवं बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में वर्धमान सर्जिकल के प्रांगण में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्रम अधिकारी अमरचंद लहरी ने बताया बाल श्रम रोकने की दिशा में सरकार की नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने बताया बाल श्रम की रोकथाम तथा बाल श्रमिकों के उत्थान हेतु उठाये जा रहे फायदों पर समिति के कार्यो की चर्चा की। बाल कल्याण समिति के सदस्य विजय सिंह चैहान ने बालश्रम से संबधित कानून में हुए संशोधन एवं प्रावधानों के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की। बालक और कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत् बाल श्रमिकों के पुनर्वास हेतु बनाये जाने वाले बाल कल्याण कोष और बालकों को प्रदान किये जाने वाले मुआवजे और पुनर्वास राशि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बालक और श्रम शब्दों को पृथक-पृथक समझने तथा बाल श्रम की रोकथाम हेतु श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बालिका वैशसवी जैन एवं कश्वी जैन ने बाल श्रम एक कानूनी अपराध है पर अपने विचार रखे। हनुमानगढ़ इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव जयपाल जैन द्वारा समिति को आश्वस्त किया कि हनुमानगढ़ के उद्योगपति बाल श्रमिकों को अपने कार्यस्थलों पर कभी नही रखते। तथा आगे जन चेतना जाग्रत कर जिले को बाल श्रम मुक्त जिला की दिशा में सहयोग करनेा का आश्वासन दिया। कार्यशाला में समिति सदस्यों एवं क्षेत्र के उद्यमियों ने भाग लिया। गोष्ठी में बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रेम शर्मा, सुमन सैनी, अनुराधा सहारण, क्षेत्र के उद्यमी अमृतलाल सिंगला, विजय लुणावत, डाॅ. पुनीत जैन, परमिन्दर जाखड़, विनोद नागपाल, प्रिंस जैन, राजीव वर्मा, बिन्दिया जैन, मोहित हिसारिया, दिनेश गर्ग, सुरेन्द्र गर्ग, चमनराय, नीलम, विनोद व अन्य उद्योगपति मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now