हनुमानगढ़। जंक्शन स्तिथ एसबीआई आरसेटी में शनिवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायधीश संदीप कौर, एएसआई गायत्री चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक प्रेम सिंह पथरी ने की। कार्यक्रम में आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लगभग 58 प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संदीप कौर ने बताया कि सेल्फ डिफेंस का अर्थ है कि खुद की रक्षा करना न कि किसी को हानि पहुंचाना। महिलाओं को सेल्फ डिफेंस बहुत जरूरी है, इसलिए प्रशिक्षण में उन्हें हिस्सा जरूर लेना चाहिए ताकि वह मौका आने पर हर स्थिति से निपट सकें। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
आरसीटी निदेशक प्रेम सिंह पथरी ने प्रशासनिक अतिथितियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा कर उन्हें सशक्त बनाना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं को उनके हुनर की पहचान करवा कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है।राजस्थान पुलिस की और से पधारी एएसआई गायत्री चौधरी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर 10 दिन तक पूरे हनुमानगढ़ जिले में चलेगा जिसमें इंदिरा चौधरी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुरो की जानकारी देते हुए प्रैक्टिकल कराते हुए कहा कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में निदेशक प्रेम सिंह पथरी ने आए हुए अतिथियों का महिलाओं के सशक्ति करण की अच्छी जानकारी देने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बहुत खुशी का इजहार किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































