बारहठ महाविद्यालय में कौशल विकास एवं स्वयं सहायता समूह पर व्याख्यान का आयोजन

0
194

संवाददाता शाहपुरा शाहपुरा भीलवाड़ा, श्री प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजस्थान राज्य महिला नीति की विभिन्न गतिविधियों के अन्तर्गत प्राचार्य प्रो. रामावतार मीना की अध्यक्षता में विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों एवं स्वयं सहायता समूह जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. जयकृष्ण त्रिपाठी द्वारा कौशल विकास का अर्थ एवं प्रकार स्पष्ट करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपयोगिता के बारे मे बताया, साथ ही छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए संभाषण कौशल को विकसित करने पर बल दिया। द्वितीय व्याख्यान के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिला सशक्तिकरण में महत्ता को बताते हुए महिलाओं को सशक्त बनने और कौशल विकसित करने पर बल दिया। प्राचार्य प्रो. रामावतार मीना ने महिलाओं की आर्थिक आत्म निर्भरता को आवश्यक बताते हुए स्पष्ट किया कि इससे महिलाओं का सशक्तिकरण स्वाभाविक रूप से होगा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ऋचा अंगिरा ने विषय का परिचय एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. हंसराज सोनी, प्रो. प्रियंका ढाका, प्रो. अतुल कुमार जोशी एवं अन्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थियों ने संभाषण कौशल के अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती नेहा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।